प्रतीकात्मक फोटो.
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa Attack) में एक बड़े आतंकी हमले में 12 जवानों की मौत हो गई, जबकि छह आतंकवादी मारे गए. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बन्नू के माली खेल इलाके में एक चौकी को निशाना बनाकर यह हमला किया गया. हाल के दिनों में बलूचिस्तान और केपी में सुरक्षा बलों, अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी गई.
डॉन.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि मंगलवार (19 नवंबर) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया. हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया गया, लेकिन एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया, जिसकी वजह से 10 सैनिक और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के दो जवान शहीद हो गए. आईएसपीआर ने कहा, “इसके बाद हुई गोलीबारी में छह आतंकियों को मार गिराया गया.”
आईएसपीआर ने कहा, ” आतंकियों की चौकी में घुसने की कोशिश को हमारे अपने सैनिकों ने प्रभावी रूप से विफल कर दिया, जिसके कारण आतंकियों ने विस्फोटकों से लदे कार को चौकी की दीवार से टकरा दिया. पाकिस्तान (Pakistan) के सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं और हमारे बहादुर जवानों के ऐसे बलिदान हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…
2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…
लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…