देश

बाबा साहब अंबेडकर के पोते ने महाराष्ट्र चुनाव और ओबीसी समुदाय के लिए क्या कहा, यहां जान लीजिए

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस चुनाव को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) के अध्यक्ष और बीआर अंबेडकर (BR Ambedkar) के पोते प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक वीडियो पोस्ट की.

पोस्ट में उन्होंने ओबीसी समुदाय (OBC Community) के लिए इस विधानसभा चुनाव के महत्व को बताया. उन्होंने वीडियो में कहा, ‘मैं डॉक्टरों की निगरानी में हूं और मेरी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी दोनों हो चुकी है. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं और ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, खासकर ओबीसी समुदाय के लिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के बाद ओबीसी के लिए आरक्षण बंद हो सकता है. इसलिए मैं अपील करता हूं कि वंचित बहुजन आघाड़ी के समर्थन में वोट करें.’

अस्पताल में हैं भर्ती

दरअसल, प्रकाश अंबेडकर को अचानक सीने में दर्द होने के बाद बीते 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले दिन उनकी एंजियोग्राफी की गई. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. बता दें कि वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में जारी एक बयान में कहा गया था कि 31 अक्टूबर की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद पुणे के एक अस्पताल में प्रकाश अंबेडकर को भर्ती कराया गया था.

2 नंवबर को वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया. इसमें प्रकाश अंबेडकर अखबार पढ़ते हुए दिखाई दिए हैं. पोस्ट में बताया गया है कि उन्हें आईसीयू (ICU) से अस्पताल के दूसरे वार्ड में ट्रांसफर किया जाएगा.

कार्यकर्ताओं का मनोबल

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी मैदान में है. हालांकि, पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन न करते हुए अकेले चुनाव में जाने का फैसला किया. शुरुआत में वंचित बहुजन अखाड़ी की महा विकास अघाड़ी के साथ सीटों को लेकर बातचीत हुई, लेकिन सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं निकलने की वजह से गठबंधन नहीं हो सका. इसलिए वंचित बहुजन अघाड़ी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. चुनाव के बीच प्रकाश अंबेडकर की तबीयत बिगड़ने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है. पार्टी के कार्यकर्ता चिंतित हैं कि प्रकाश अंबेडकर की अनुपस्थिति में चुनाव प्रचार कैसे होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago