उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में बुजुर्ग नानी के साथ बलात्कार करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) जिले के खुटार क्षेत्र (Khutar Area) के एक गांव में 25 वर्षीय एक शख्स ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार (1 नवंबर) को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार (31 अक्टूबर) रात की है. अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग महिला घर पर सो रही थी, तभी उसका पोता नशे की हालत में घर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा.

आरोपी ने दी थी धमकी

आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. इस दर्दनाक घटना की जानकारी महिला ने अपनी दूसरी बेटी को दी और उसके साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने बेटी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

शराब का आदी है आरोपी

दैनिक भास्कर के अनुसार, आरोपी का नाम अखिलेश उर्फ कल्लू है. वह शराब का आदी है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बचपन से ही नानी के साथ रहता है. नानी का खर्च भी उठाता है. उसने स्वीकार किया कि घटना के वक्त उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने गलती कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

45 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

48 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago