देश

Maharashtra: वर्ली सीट पर मिलिंद देवड़ा और आदित्य ठाकरे आमने-सामने, राज ठाकरे ने प्रत्याशी उतार मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की वर्ली सीट से महायुति ने मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है. वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी से चुनावी मैदान में उतरेंगे. शिवसेना द्वारा वर्ली से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मानना है कि वर्ली और वहां के निवासियों के साथ न्याय लंबे समय से अधूरा है. उन्होंने यह भी कहा कि वे मिलकर आगे की राह तैयार कर रहे हैं और जल्द ही अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे. इसके साथ ही देवड़ा ने शिवसेना के इस फैसले को खुले तौर पर स्वीकार कर लिया है.

अनुमानित तौर पर इस सीट से बीजेपी द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा थी. जिसमें बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर शाइना एन सी का नाम भी सामने आया था लेकिन महायुति ने आखिरी वक्त पर उलटफेर करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा की एंट्री करा कर सबको चौका दिया.

साल के शुरुआत में शिवसेना में शामिल हुए

इस साल जनवरी में मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना का साथ पकड़ा था. उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं. मिलिंद देवड़ा दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं.

त्रिकोणीय मुकाबले से VVIP हुई वर्ली सीट

अब मिलिंद देवड़ा का नाम आने के बाद यह सीट वीवीआईपी हो गई है. वर्ली की चुनावी लड़ाई अब और दिलचस्प होती इसलिए भी दिखाई दे रही है क्योंकि वर्ली सीट से राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने संदीप देशपांडे को टिकट दिया है. शिवसेना (शिंदे गुट) ने मिलिंद देवड़ा के नाम पर मुहर लगाई है. आदित्य ठाकरे ने गुरुवार वर्ली सीट से नामांकन भर दिया. इस दौरान उन्होंने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई.

उद्धव गुट ने जारी की थी पहली लिस्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (UBT) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें उद्वव ठाकरे वाली शिवसेना ने 65 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने आदित्य ठाकरे को वर्ली से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि ठाणे सीट से राजन विचारे और रत्नागिरि से सुरेंद्रनाथ माने को टिकट दिया गया है.

18 सीटों पर सपा व अन्य से चल रही है बात

सीट शेयरिंग पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, “शरद पवार के नेतृत्व में एमवीए की बैठक हुई, कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अपने गठबंधन दलों से बातचीत करेंगे और गुरुवार तक सब कुछ साफ हो जाएगा. हम महाविकास अघाड़ी के तौर पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की बहुमत वाली सरकार बनेगी.”

20 नवंबर को है मतदान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को मतदान होने हैं. वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, जबकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार हैं.

यह भी पढ़ें-  देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से दाखिल किया नामांकन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

17 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

55 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago