देश

दिल्ली CM आतिशी के खिलाफ मानहानि मामले में भाजपा नेता प्रवीण कपूर ने समन को लेकर दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता और बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में दाखिल इस जवाब में कपूर ने कहा है कि आतिशी की ओर से दायर रिवीजन याचिका को खारिज किया जाना चाहिए. आतिशी ने कपूर द्वारा दाखिल मानहानि की शिकायत पर संज्ञान लेने वाले मजिस्ट्रेट की अदालत के समन के खिलाफ अपील दाखिल की है. कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 6 नवंबर तय की है और साथ ही मजिस्ट्रेट अदालत का रिकॉर्ड भी तलब किया है.

कपूर ने अपने जवाब में कहा है कि मजिस्ट्रेट ने समन का आदेश रिकार्ड पर रखे गए तथ्यों, परिस्थितियों और सबूतों को ध्यान में रखकर जारी किया था. उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा के मीडिया प्रमुख और दिल्ली इकाई के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं. इस भूमिका के चलते सोशल मीडिया पर प्रसारित कोई भी मानहानिकारक पोस्ट, लेख, या प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके लिए भी मानहानिकारक है, खासकर उनके लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े होने के कारण. मजिस्ट्रेट ने 28 मई को आतिशी को समन जारी किया था, और उन्हें इस मामले में 23 जुलाई को जमानत मिल गई थी.

शिकायत दर्ज कराने से पहले दिल्ली भाजपा नेता ने आप नेता आतिशी को कानूनी नोटिस भेजा था. यह नोटिस उनके इस दावे पर भेजा गया था कि भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनके पास एक करीबी के माध्यम से संपर्क किया था. प्रवीण कपूर ने 30 अप्रैल को मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप नेता अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश करने में विफल रहे हैं. 16 मई को प्रवीण शंकर कपूर के बयान दर्ज किए गए थे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने विंटेज कार मालिक की पुराने पंजीकरण नंबर को बनाये रखने की याचिका पर केंद्र और MoRTH को जारी किया नोटिस

आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. उनके अनुसार, बीजेपी ने दिल्ली सरकार को गिराने के लिए 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था. हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को झूठा बताया. याचिका में कहा गया है कि जैसे ही दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आतिशी का नाम सामने आया, उन्होंने बीजेपी के खिलाफ आरोप लगाने शुरू कर दिए ताकि आबकारी घोटाले से लोगों का ध्यान हटाया जा सके.

गौरतलब है कि जब आतिशी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने और सरकार गिराने के आरोप लगाए, तो उसी दौरान उनके सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेड की थी. बावजूद इसके, आतिशी ने इन आरोपों को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago