देश

512 किलो प्याज बेचने के लिए 70 किमी का किया सफर, बदले में किसान को मिला 2 रुपये का चेक

Maharashtra: एक तरफ सरकार देश में किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ महंगी होती किसानी में किसानों को अपनी फसल की लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है. बात यहां तक होती तो भी गनीमत थी, लेकिन  महाराष्ट्र के एक किसान को जब अपने 512 किलो प्याज के बदले मात्र 2 रुपये का चेक मिला तो सवाल उठना लाजमी है.

एक किलो प्याज का दाम एक रुपया

वाकया महाराष्ट्र के सोलापुर जिले का है. यहां के बरशी तालुका के बोरगांव गांव के एक 58 वर्षीय किसान राजेंद्र तुकाराम चव्हाण प्याज की खेती करते हैं. इस साल भी उनके खेत में प्याज की पैदावर अच्छी रही. ऐसे में अपनी उपज जो कि 512 किलोग्राम थी उसे लेकर वे नीलामी करने 70 किमी की दूरी तय करते हुए सोलापुर एपीएमसी पहुंचे. बहुत मोलभाव करने के बाद उन्हें 1 रुपये प्रति किलो की दर से अपने 512 किलो प्याज को बेचना पड़ा.

मिला दो रुपये का पोस्ट-डेटेड चेक

तमात कटौतियों के बाद उन्हें मात्र 2.49 रुपये का चेक मिला वो भी पोस्ट-डेटेड. जिसे वह 15 दिनों के बाद ही भुना पाएंगे. बैंक के नियमों के अनुसार 49 पैसे की शेष राशि देना संभव न होने के कारण इसे लेने के लिए उन्हें व्यापारी से संपर्क करना होगा.

किसान ने कहा खर्च कर डाले थे 40,000 रुपये

इतनी उपज के लिए तुकाराम चव्हाण ने 40,000 रुपये की लागत लगा दी थी. उनका कहना था कि, “मुझे प्याज के लिए एक रुपये प्रति किलो की दर से भुगतान मिला.” उन्होंने बताया कि एपीएमसी व्यापारी ने प्याज के लिए दी गई 512 रुपये की कुल राशि से 509.50 रुपये परिवहन शुल्क, हेड-लोडिंग और वजन शुल्क में काट लिए.” वहीं उनका यह भी कहना था कि पिछले साल 20 रुपये प्रति किलो की दर से उन्होंने प्याज बेचा था.

इसे भी पढ़ें: MP News: पान-गुटखे की पीक से बदरंग हो रहा इंदौर, लोगों को बांटे जा रहे थूकने के लिए खास कप

क्या बोला व्यापारी ने

व्यापारी नासिर खलीफा ने किसान से प्याज को खरीदा था. पोस्ट-डेटेड चेक को लेकर उनका कहना था कि, उन्होंने रसीद और चेक जारी करने की प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत कर दिया है. यही कारण है कि चेक पोस्ट-डेटेड था. उनका यह भी कहना था कि नीलामी के लिए लाए गए प्याज की क्वालिटी काफी निम्न थी.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago