आस्था

50 साल बाद नवरात्रि में 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, राजयोग से खुलेगी 3 राशियों की किस्मत; होगा जबरदस्त लाभ

Chaitra Navratri 2024 Chaturgrahi Yog Rashifal: सनातन धर्म में नवरात्रि पर्व का खास महत्व है. चैत्र नवरात्रि हो या फिर शारदीय नवरात्रि, इस दौरान मां दुर्गा की उपासना की जाती है. मां दुर्गा के नौ स्वरूप क्रमशः शैलपुत्री, बह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और माता सिद्धिदात्री की पूजा होती है. चैत्र नवरात्रि इस साल आज यानी 9 अप्रैल से शुरू हो रही है जो कि 17 अप्रैल 2024 तक चलेगी.

50 साल बाद 4 ग्रहों का खास संयोग

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस बार की चैत्र नवरात्रि बेहद खास है. चैत्र नवरात्रि में 50 साल बाद चार ग्रहों का खास संयोग बना है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 अप्रैल को यानी आज बुध ग्रह का मीन राशि में प्रवेश होगा. जबकि मीन राशि में सूर्य, शुक्र और राहु पहले से बैठे हुए हैं. जिससे मीन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. मीन राशि में चार ग्रहों की युति का ऐसा दुर्लभ संयोग 50 साल बाद बना है. चैत्र नवरात्रि में बनने वाले इस बुधादित्य राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी.

मिथुन राशि

चैत्र नवरात्रि में बनने वाले चतुर्ग्रही योग से मिथुन राशि से जुड़े लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने के साथ-साथ ऐश्वर्य के साधनों में भी विस्तार होगा. सामाजिक कार्यों में लगे लोगों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. विदेश यात्रा का योग बनेगा जो को धन लाभ के नजरिए से बेहद शुभ है.

कन्या राशि

नवरात्रि में 50 साल बाद बनने वाला चार ग्रहों का खास योग कन्या राशि से संबंधित लोगों के लिए अनुकूल माना जा रहा है. घर-परिवार में सकारात्मक माहौल नजर आएगा. जॉब करने वालों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा. धन लाभ के कई योग बनेंगे. व्यापार में निवेश से फायदा हो सकता है. मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

धनु राशि

नवरात्रि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग धनु राशि के लिए शुभ और मंगलकारी है. नवरात्रि में ग्रहों के खास संयोग से आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा. नौकरी में तरक्की होगी. साथ ही बिजनेस में आर्थिक तरक्की मिलेगी. दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी. इसके अलावा मां दुर्गा की कृपा के परिणामस्वरूप मनोकामना पूरी होगी.

यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष आज से शुरू, विक्रम संवत 2081 इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली; होगा अकूत धन लाभ

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि में शारीरिक संबंध बनाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र-पुराण

Dipesh Thakur

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago