देश

Maharashtra Politics: 28 साल बाद बीजेपी ने गंवाई कसबा पेठ सीट, संजय राउत बोले- ये तो झांकी है, महाराष्ट्र अभी बाकी है

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में बीजेपी को अपने गढ़ पुणे जिले के कसबा पेठ में बड़ा झटका लगा. इस सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को मात दे दी है, जिसके बाद शिवसेना और कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस उपचुनाव के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत का बयान आया है. उन्होंने कहा कि कसबा पेठ उपचुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत सिर्फ एक झांकी है और एमवीए सहयोगी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ें, तो अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं.

राज्यसभा सदस्य राउत ने पुणे में यह बात कही, जहां उन्होंने लगभग तीन दशक से भाजपा का गढ़ रहे कसबा पेठ में पार्टी के हेमंत रसाने को हराने वाले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर से मुलाकात की. एमवीए में शिवसेना (उद्धव गुट) के अलावा एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं. महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. उसी साल लोकसभा चुनाव भी होंगे.

संजय राउत ने कहा कि कसबा पेठ के समझदार मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को करारा झटका दिया है. उन्होंने यहां मतदाताओं को खरीदने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करने में असफल रहे. उन्होंने कहा कि कसबा झांकी है महाराष्ट्र बाकी है. संजय राउत ने कहा कि एमवीए की जीत राज्य के राजनीतिक भविष्य का सूचक है.

ये भी पढ़ें: 8 करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया बीजेपी नेता का बेटा, हो सकता है उसे पद्म भूषण दे दें- केजरीवाल ने कसा तंज

तो.. 200 से अधिक विधानसभा सीट जीत सकते हैं- राउत

राउत ने कहा कि एमवीए के शीर्ष नेता विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एमवीए सहयोगी यदि एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो अगले साल 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं.

बता दें कि पुणे जिले के कसबा पेठ और चिंचवड में 26 फरवरी को भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के कारण उपचुनाव हुए थे, गुरुवार को घोषिए हुए नतीजों में कसबा पेठ सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को हराया, जबकि चिंचवड सीट पर दिवंगत विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी व भाजपा उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने एनसीपी के विठ्ठल उर्फ ​​नाना काते को हरा दिया.

कमल तिवारी

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago