खेल

Virat Kohli: 1 साल से शतक का सूखा, ‘BGT’ में भी बढ़ता जा रहा इंतजार, आखिरी शतक से अब तक, … क्या होगी फॉर्म में वापसी?

Virat Kohli is Failing in Test Cricket: विराट कोहली. ये नाम वर्ल्ड क्रिकेट में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. इस बल्लेबाज ने विश्व में अपने नाम की बादशाहत कायम की और बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाजों के मन में अपने नाम का खौफ पैदा किया. मगर बीते कुछ दिनों में वनडे और टी-20 में अपनी लय हासिल करने वाले विराट टेस्ट क्रिकेट में अब भी अपनी पुरानी लय तलाशने की कोशिश में लगे हुए हैं. मगर अफसोस वो अब तक इसमें नाकाम रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज गवाह है, जिसके 3 मैचों की 5 पारियों में कोहली सिर्फ 111 रन बना सके हैं. जिस बल्लेबाज के बल्ले से शतकों का अंबार लगा रहता था उसके बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में शतक निकला जमाना हो गया. आपको जानकर हैरान होगी की टेस्ट में कोहली का पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में आया था. तब से लेकर अब तक विराट टेस्ट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.

यह अब कोई रहस्य नहीं है कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बनाकर उन्होंने कुल 35 रन पूरे किए. यह वह कोहली नहीं है जिसे उनके प्रशंसक जानते हैं. सीरीज दर सीरीज, मैच दर मैच कोहली ने पिछले तीन साल में संघर्ष किया है. यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने 3 साल से अधिक समय में एक भी टेस्ट शतक नहीं बनाया है. उनका आखिरी टेस्ट शतक नवंबर 2019 में ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ आया था.

ये भी पढ़ें: WPL 2023: ‘अडानी vs अंबानी’, आज होगा महिला प्रीमियर लीग का आगाज, देखें कैसी हो सकती है ड्रीम-11 टीम

टेस्ट क्रिकेट में कब चलेगा विराट का बल्ला?

8 सितंबर 2022 वो दिन था, जब दुबई में एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन (नाबाद) की यादगार पारी खेली थी. ये विराट का 1021 दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक था. इसके बाद उन्होंने हालिया दिसंबर और जनवरी में 3 वनडे शतक ठोके. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुछ शानदार पारियां भी थीं. बस ऐसा लगा था कि तीन साल से चला आ रहा खराब दौर अब खत्म हो जाएगा. मगर टेस्ट क्रिकेट में विराट का बल्ला अब तक नहीं चला है जिसका खामियाजा टीम को चुकाना पड़ रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago