देश

‘मुंबई का बॉस अपुन ही होगा’, ठाकरे बंधुओं के ‘महामिलन’ क्या है 3 फायदे?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस पल का इंतजार पिछले 2 दशक से हो रहा था, आखिरकार वह घड़ी आ गई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 से ठीक पहले, दो भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पुरानी कड़वाहट भुलाकर एक हो गए हैं. बुधवार को शिवतीर्थ (शिवाजी पार्क) पर एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ने शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर दिया.

गठबंधन का ऐलान करते हुए मंच पर केवल बाल ठाकरे की तस्वीर थी, न उद्धव की, न राज की. इससे साफ संदेश गया कि यह गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बालासाहेब की विचारधारा को बचाने के लिए है. बाल ठाकरे की विरासत को बचाने के लिए यह ‘महामिलन’ शिवसैनिकों के लिए एक भावनात्मक क्षण भी है.

‘आज का दिन मंगलमय है’

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं. महाराष्ट्र का नेतृत्व ठाकरे परिवार का है और आगे भी ठाकरे ही करेंगे. राज ठाकरे ने भी हुंकार भरी और कहा कि महाराष्ट्र किसी भी झगड़े से बड़ा है. हम ऐलान करते हैं कि मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारा होगा. वहीं संजय राउत ने इस दिन को ‘मंगलमय’ बताते हुए कहा कि राज और उद्धव मराठी मानुष के लिए ‘मंगल कलश’ लेकर आए हैं.

29 साल की सत्ता बचाने की जंग

BMC पर पिछले 29 साल से शिवसेना का एकतरफा राज रहा है. लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार और पार्टी में हुई टूट के बाद उद्धव ठाकरे कमजोर पड़ गए थे. वहीं, राज ठाकरे की पार्टी मनसे भी अपना जनाधार खो चुकी थी. अब दोनों भाइयों के लिए यह अस्तित्व की लड़ाई है. 15 जनवरी को होने वाले BMC चुनाव में 227 वार्डों पर कब्जा जमाना ही इनका एकमात्र लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: 1840 के घर में भूत या कुछ और? तहखाने में ‘मौत’ की चेतावनी ने कपल को खुश कर दिया; क्या थे वो 4 शब्द?

क्यों अहम है यह साथ?

  • उद्धव गुट के पास सिर्फ 20 विधायक बचे हैं और राज ठाकरे के पास शून्य. साथ आना मजबूरी भी है और जरूरत भी.
  • एशिया की सबसे अमीर नगरपालिका BMC का बजट 74,000 करोड़ से ज्यादा है, जो कई राज्यों से भी अधिक है.
  • मुंबई पर पकड़ बनाए रखने के लिए BMC जीतना जरूरी है.
  • दोनों भाइयों के साथ आने से ‘मराठी वोट बैंक’ के एकजुट होने की संभावना बढ़ गई है.

सीट बंटवारा और कांग्रेस का एंगल

फिलहाल सीट शेयरिंग को लेकर कोई फॉर्मूला सार्वजनिक नहीं किया गया है. संजय राउत ने कहा कि भाइयों में व्यापार नहीं होता, यह फैमिली है. हम देख लेंगे. हालांकि, उद्धव गुट ने इशारों में कांग्रेस और शरद पवार को भी साथ आने का न्योता दिया है ताकि बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा खड़ा किया जा सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

5 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago