देश

Maharashtra Rajya Sabha Election: BJP ने घोषित किए 4 उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री अठावले समेत इन दिग्गजों के नाम शामिल

Maharashtra Rajya Sabha election: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा अपडेट सामने आया है. राज्य की सत्ताधारी बीजेपी ने सात राज्यसभा सीटों में से चार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत तीन अन्य लोगों पर भरोसा जताया है.

रामदास अठावले इन दिग्गजों का नाम शामिल (BJP Rajya Sabha Candidate)

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 7 राज्यसभा सीटों में से चार सीटों के कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है. इस सूची में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde), माया चिंतामण ईवनाते (Mayatai Ivnate) और रामराव वाडकुटे (Ramrao Wadkute) के नाम शामिल है. नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक पार्टी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए यह सूचाना दी गई.

कौन है ये नेता जिन पर पार्टी ने जताया भरोसा

देश की राजनीति में विनोद तावड़े एक जाना-पहचाना नाम हैं. वे इस समय बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. कई राज्यों में चुनावी प्रभारी रहते हुए उन्होंने पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दिया है.

रामदास अठावले अपनी शायरी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. संसद में उनके शेर सत्ता और विपक्ष दोनों का ध्यान खींचते हैं. वे मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संभाल रहे हैं. आदिवासी समाज से आने वाली माया चिंतामण ईवनाते पहले शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता रहीं. वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं. रामराव वाडकुटे महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से हैं. पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.


ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी सीएम, संजय झा की दिल्ली-पटना दौड़ से बढ़ी अटकलें


महाराष्ट्र में क्या है स्थिति? (Maharashtra Rajya Sabha Seats)

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन भर सकते हैं और 16 मार्च को मतदान होगा. महाराष्ट्र में संख्या बल के आधार पर महायुति 6 सीटें जीत सकती है, जबकि महाविकास आघाड़ी को 1 सीट मिलने की संभावना है.

इससे पहले बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की. पार्टी ने बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

6 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

6 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

27 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

50 minutes ago