खेल

IND vs ENG: अगर बारिश बनी विलेन, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए ICC नियम

IND vs ENG: गुरुवार (5 मार्च) को बुहप्रतीक्षित सेमीफाइनल मैच भारत बनाम इंग्लैंड मुंबई में खेला जाएगा. अपने सुपर 8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरकार अपना मनोबल भी बढ़ा लिया है. इस मुकाबले में टीम पूरी तरह से पॉजिटिव एटीट्यूड से उतरेगी. लेकिन फैंस के मन में यह सवाल है कि मैच से पहले वानखेड़े स्टेडियम में अगर बारिश हुई तो क्या होगा. साथ ही बारिश के चलते पूरा मैच रद्द होगा तो ऐसे स्थिती में कौन-सी टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट. आइए जानते हैं क्या कहता है आईसीसी का नियम.

ICC का नियम क्या कहता है? (ICC rain rule)

भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इसे पहले आज (4 मार्च) को सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका वर्सेज न्यूजीलैंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा. शाम 7 भजे से मैच शुरू होगा. लेकिन इन दोनों मुकाबलों से पहले अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो ICC के पास सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रहते है. पर रिजर्व डे पर भी बारिश का प्रकोप छाया रहे तो आईसीसी अपने नियम के मुताबिक एक टीम को विजेता घोषिच कर फाइनल में भेज देता है.

ICC कैसे भेजता है फाइनल में

अगर ICC टूर्नामेंट में बारिश की वजह से सेमीफाइनल मैच रद्द हो जाता है, तो ICC के नियम के अनुसार फाइनल में वही टीम पहुंचेगी जो सुपर-8 राउंड में अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल अगर रद्द होता है, तो इंग्लैंड को फायदा मिलेगा. क्योंकि इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रही थी, जबकि भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर था.


ये भी पढ़ें: ‘भारत फाइनल नहीं खेलेगा…’ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का बड़ा दावा, टीम इंडिया की जीत के बाद फिर दिया भड़काऊ बयान; देखिए VIDEO


आज के मुकाबले में भी यही नियम (SA vs NZ)

यही नियम पहले सेमीफाइनल पर भी लागू होगा. अगर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच रद्द होता है, तो साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगा. साउथ अफ्रीका सुपर-8 में अपने ग्रुप में टॉप पर था, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर रहा था. इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अब देखना होगा कि कौन-सी दो टीमें फाइनल में अपनी जगह बनाती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

6 seconds ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

9 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

46 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

1 hour ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago