देश

Maharashtra: ‘दोस्तों के साथ मिलकर पीटा…फिर गाड़ी से रौंद डाला’, गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए हैवान बना सीनियर ब्यूरोक्रेट का बेटा

Maharashtra: महाराष्ट्र के एमएसआरडीसी के एमडी के बेटे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एमडी के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए उसको कार से रौंद दिया. जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

प्रिया सिंह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में रहने वाली 26 साल की प्रिया सिंह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. प्रिया सिंह महाराष्ट्र के MSRDC के एमडी के बेटे अश्वजीत गायकवाड के साथ रिलेशनशिप में थीं. अब प्रिया का आरोप है कि अश्वजीत गायकवाड शादीशुदा होने के बाद भी ये बात उनसे छिपाई. अश्वजीत हमेशा कहता था कि शादी करूंगा. उसका तलाक हो चुका है.

दोस्तों के साथ मिलकर की मारपीट

पुलिस ने दर्ज एफआईआर के आधार पर बताया कि 11 दिसंबर को प्रिया सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड को पत्नी के साथ देख लिया था. इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई थी. इस दौरान अश्वजीत और उसके दोस्तों ने मिलकर प्रिया के साथ पहले मारपीट की. इसके बाद गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की.

गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश

प्रिया सिंह के मुताबिक, अश्वजीत और उसके 3 दोस्त रोमिल, प्रसाद पाटील और सागर शेल्के ने उसके साथ मारपीट की. इसके बाद गाड़ी से कुचलकर मारने की कोशिश की, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं. पैर में फ्रैक्चर हो गया है.

यह भी पढ़ें- Ghazipur: आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए BSF जवान अखिलेश राय का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि घटना के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट डालकर प्रिया सिंह ने जानकारी दी थी. जिसके हाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पीड़िता अभी अस्पताल में भर्ती है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ‘2 साल से गायब था…पहले बच्चों को पढ़ाता था’, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा के बारे में क्या बोले पड़ोसी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

18 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

57 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago