Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghazipur: आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए BSF जवान अखिलेश राय का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Martyr Akhilesh Rai: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सड़कटोला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के जवान अखिलेश राय शहीद हो गए थे.

Akhilesh Rai

शहीद जवान अखिलेश राय का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

Martyr Akhilesh Rai: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सड़कटोला में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के जवान अखिलेश राय शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव यूपी के गाजीपुर जिले के शेरपुर पहुंचा. पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग पार्थिव शरीर के पहुंचते ही हाथ में तिरंगा लेकर अखिलेश राय अमर रहें…भारतमाता की जय के नारे लगाने लगे. शहीद जवान के अंतिम दर्शन करने वालों की आंखें नम थीं. हर कोई देश के सच्चे सपूत की आखिरी झलक पाने के लिए बेताब हो रहा था.

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

शहीद जवान अखिलेश राय का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार के लिए शहीद अखिलेश राय का पार्थिव शरीर शेरपुर गंगाघाट पर ले जाया जाएगा. जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए थे अखिलेश राय

बता दें कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव शेरपुर के रहने वाले अखिलेश राय गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे. जैसे ही अखिलेश राय के शहीद होने की खबर आई, गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर एयर लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया, जहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव शेरपुर ले जाया गया.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने BSF के शहीद जवान अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

डिप्टी सीएम और बीएसएफ जवानों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद अखिलेश राय का एक बेटा और तीन बेटियां हैं. अखिलेश राय के बड़े भाई भी बीएसएफ में हैं और इस वक्त दिल्ली में तैनात हैं. शहीद जवान के पिता का साल 2018 में देहांत हो गया था. शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से शहीद अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को रायपुर के बीएसएफ कैंप लाया गया था. जहां डिप्टी सीएम अरुण साव और बीएसएफ के तमाम अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद में खुद को आग लगाने की तैयारी में था सागर शर्मा, पुलिस पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital