देश

CJP प्रोटेस्ट के बीच पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया आरोपी

Maharashtra TET paper leak case update: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे इस मामले के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे पुणे एयरपोर्ट लाया गया है, जहां से आगे की पूछताछ के लिए भिवंडी ले जाया जाएगा. इस कार्रवाई के साथ जांच एजेंसियों को पेपर लीक रैकेट से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाकर निकाला गया था पेपर

जांच में सामने आया है कि बिजेंद्र गुप्ता और उसके साथी सोनू ने प्रिंटिंग हाउस के कर्मचारियों को पैसों और प्रॉपर्टी का लालच देकर प्रश्नपत्र हासिल किया था. आरोप है कि पेपर को जूते में छिपाकर प्रिंटिंग प्रेस से बाहर निकाला गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह पेपर करीब 8 हजार रुपये में प्राप्त किया गया था, जबकि बाद में इसे भिवंडी और पुणे समेत कई जगहों पर ऊंची कीमत पर बेचा गया. जांच एजेंसियों के अनुसार पूरे रैकेट में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन की आशंका भी जताई गई है.

कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क

SIT ने इस मामले में कपिल दहिया, सोनू सिंह और मिथुन सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कपिल दहिया को पंजाब के पठानकोट से पकड़ा गया, जबकि सोनू सिंह और मिथुन सिंह को बिहार से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का आरोप है कि सोनू सिंह ने फर्जी पहचान पत्र तैयार किए और अपनी फोटोकॉपी की दुकान से लीक प्रश्नपत्रों की कई प्रतियां निकालीं. वहीं मिथुन सिंह पर संभावित खरीदारों की तलाश में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: ‘बच्चों के सवालों का जवाब दें…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

अंडरकवर ऑपरेशन से खुला पूरा रैकेट

पेपर लीक का खुलासा तब हुआ जब भिवंडी पुलिस को गुप्त सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने खरीदार बनकर आरोपियों से संपर्क किया. जैसे ही आरोपियों ने लीक प्रश्नपत्र बेचने की कोशिश की, पुलिस ने कोंगांव के एक होटल में जाल बिछाकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इसी कार्रवाई के बाद पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हुईं और एक-एक कर कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते गए.

मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

जांच एजेंसियों के मुताबिक बिजेंद्र गुप्ता पहले भी विभिन्न राज्यों में पेपर लीक के मामलों में शामिल रह चुका है. उस पर हत्या के एक मामले में गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी मौजूद है. पुलिस का दावा है कि वह हर बार जमानत मिलने के बाद नई पहचान बनाकर दूसरे राज्यों में सक्रिय हो जाता था. फिलहाल SIT पूरे नेटवर्क की वित्तीय लेनदेन, अन्य सहयोगियों और संभावित खरीदारों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्र लगातार धरना दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग देश भर में चल रहे पेपर लीक गिरोहों का खात्मा करना और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है. छात्रों के इसी भारी आक्रोश और सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच मास्टरमाइंड की यह गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago