देश

Pushpak Express Train Accident: महाराष्ट्र में हादसा- आग लगने की अफवाह से चलती रेल से कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 11 की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां परधाड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई. इस डर से काफी लोग चलती ट्रेन से पटरी पर कूद गए. इसी दौरान साइड वाली रेलवे लाइन पर विपरीत दिशा से दूसरी रेलगाड़ी दौड़े चली आ रही थी. पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे लोग उस ट्रेन कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. इस हादसे में 8 से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हुई. कई लोगों का शरीर तो दो-तीन टुकड़ों में बंट गया.

जलगांव SP के मुताबिक ट्रेन हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है. घटनास्‍थल से कई तस्‍वीरें सामने आई हैं, जिन्‍हें देखकर आप विचलित हो सकते हैं.


जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह थी. इसके बाद कई लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरी साइड से आ रही थी, इससे कई यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.

चेन पुलिंग के कारण खड़ी थी ट्रेन

जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस से जुड़े एक हादसे पर सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने बयान जारी किया है. उन्होंने बताया कि लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में ‘एसीपी’ यानी अलार्म चेन पुलिंग हुई थी. इस दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक पर आ गए थे, जिससे दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ लोग आ गए.

चेन पुलिंग क्यों की गई, इस पर फिलहाल रेलवे के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से रवाना होकर कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर, भोपाल, हबीबगंज, इटारसी, खंडवा और भुसावल से गुजरती है. इसके बाद यह मनमाड़ जंक्शन, नासिक, कल्याण होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचती है.

इस हादसे ने रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चेन पुलिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है.

घटना के अपडेट्स:

  • पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया
  • पुष्पक ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक : सीएम
  • सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
  • हादसे में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए : सीएम
  • सीएम योगी ने की घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

पहियों से चिंगारियां से फैली आग की अफवाह

बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास आ रही थी. तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी. इसी दौरान यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे सहमे लोगों ने कोच से कूदना शुरू कर दिया. अभी तक कितने यात्रियों की मौत हुई है, यह साफ नहीं हो पाया है.

जलगांव एसपी ने बताया कि ट्रेन से कूदने के बाद सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने यात्रियों को रौंद दिया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 30 से 40 लोगों के घायल होने की खबर है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

15 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

16 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

22 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago