देश

Maharashtra: औरंगाबाद में चलते ऑटो में छेड़छाड़ से बचने के लिए छात्रा ने लगाई छंलाग, घटना CCTV में हुई कैद

महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक ऑटो ड्राइवर ने चलते ऑटो में लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है. जिसके बाद नाबालिक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दे देती है. खबरों के मुताबिक लड़की के सिर में गभीर चोट आई है. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को एमजीएम(MGM) अस्पताल में एडमिट कराया गया है. छात्रा की हालत गंभीर है, हालांकि, पुलिस ने इस मामले पर पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है. छेड़छाड़ की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

सीसीटीवी की मदद से पकड़ गया आरोपी

औरंगाबाद की क्रांति चौक पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगालते हुए ऑटो ड्राइवर(आरोपी) को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.उसके खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, लड़की 13 नवंबर को अपना ट्यूशन खत्म कर ऑटो से घर आ रही थी कि इतने में चालक ने चलते ऑटो में छेड़छाड़ शुरू कर दी. चालक ने लड़की से अश्लील बातें और छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़की को समझ में आया कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसने औरंगाबाद के सिल्ली खाना परिसर में चलते हुए ऑटो से छलांग लगा दी.

पुलिस की छात्राओं और महिलाओं से अपील

क्रांति चौक पुलिस ने रिक्शा चालाक सैयद अकबर हामिद का पता लगाने के लिए इलाके के कई CCTV फुटेज को खंगाला, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं से अपील की है कि जब भी ऑटो में बैठ तो अपने फोन में ऑटो के नंबर का फोटो खींट लें. जिससे की अगर कोई घटना को कोशिश करता है तो उसे जल्दी पकड़ा जा सके और होने वाली घटना से बचा जा सके. इससे पहले भी एक महिला ने छेड़छाड़ से बचने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी थी. उस महिला को गंभीर चोटें आईं थी. हालाकिं उस महिला की जान भी बच गई थी. पुलिस इन मामलों पर लगाम लगान की कोशिश में लगी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago