फोटो- आईएएनएस)
ब्रिटेन में एक सिख टैक्सी चालक अनख सिंह के समर्थन में 10,000 पाउंड से अधिक जुटाए गए हैं, जिसकी पिछले महीने कथित तौर पर काम पर होने के दौरान हत्या कर दी गई थी. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है. टैक्सी चालक की हत्या के मामले में समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था. अनख सिंह की हत्या के मामले में आरोपी को अगली सुनवाई तक हिरासत में भेज दिया गया है.
सिंह (59) एबीसी कारों के लिए काम करने वाले एक निजी ड्राइवर को 30 अक्टूबर को नाइन एल्म्स लेन में जब गंभीर चोटों के साथ पाया गया था, बाद में वॉल्वरहैम्प्टन में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बामफोर्ड रोड के 35 वर्षीय टोमाज मार्गोल पर सिंह की हत्या का आरोप लगाया गया था और इस महीने की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट के सामने पेश किया गया था. मार्गोल को 5 दिसंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है, जब तक मामले की अगली सुनवाई होगी.
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस में होमिसाइड टीम के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मिशेल थर्गूड ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने सिंह के परिवार को इस घटनाक्रम से अपडेट कर दिया है. अधिकारी इस दुखद समय के दौरान उनका समर्थन करना जारी रखे हुए हैं. चूंकि सिंह परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे, इसलिए उनकी फर्म एबीसी कार्स ने उनके परिजनों का समर्थन करने के लिए एक जस्टगिविंग पेज की स्थापना की.
फंड जमा करने वाले पेज पर मैसेज लिखा गया, “अनख एक प्यारा, दयालु मेहनती पारिवारिक व्यक्ति था. यह उनके परिवार के लिए बहुत बुरा वक्त है, हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. दान इस कठिन समय में उनका समर्थन करने में मदद करने के लिए सीधे अनख के परिवार को जाएगा.” घटनास्थल पर पहुंचे चिकित्सकों ने कहा कि उसे बचाने के लिए ‘कुछ नहीं किया जा सकता.’ सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. इसके पहले, वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के वॉल्वरहैम्प्टन में एक भारतीय मूल के किशोर की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था. नाबालिग की हत्या का आरोप एक व्यक्ति और दो किशोरों पर लगा था.
-भारत एक्सप्रेस/आईएएनएस
26 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…