महिंद्रा और अडानी ग्रुप के बीच MoU साइन
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में तेजी लाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम में, भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अडानी टोटल एनर्जी के साथ एक समझौता (एमओयू) किया.
महिंद्रा और एटीईएल के बीच साइन हुआ एमओयू देश भर में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए एक रोडमैप तैयार करेगा. इसके अलावा, साझेदारी, उपलब्धता, नेविगेशन और लेनदेन को कवर करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग नेटवर्क तक बिना रुकावट पहुंच प्रदान करने के लिए ई-मोबिलिटी एक समाधान पेश करेगा. इस सहयोग के साथ, XUV400 ग्राहकों को अब ब्लूसेंस+ ऐप पर 1100 से अधिक चार्जर तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे महिंद्रा ईवी मालिकों के लिए चार्जिंग की सुविधा और पहुंच में काफी वृद्धि होगी.
ऑटोमोटिव डिवीजन, एम एंड एम लिमिटेड के अध्यक्ष, विजय नाकरा ने कहा, “हम अदाणी टोटल एनर्जी के साथ पार्टनरशिप करके रोमांचित हैं. यह समझौते से ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में मदद मिलेगी और ये सुनिश्चित करता है कि हमारे ग्राहकों को चार्जिंग नेटवर्क और डिजिटल इंटीग्रेशन तक बिना रुकावट पहुंच का आनंद मिले. पार्टनरशिप नेटवर्क के साथ ग्राहक अनुभव को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, हम ईवी इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कई भागीदारों को शामिल कर रहे हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाया जा सके.”
अडानी टोटल गैस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीईओ सुरेश पी मंगलानी ने कहा, “ईवी क्षेत्र में अदाणी टोटल गैस लिमिटेड का विस्तार करने की दिशा में यह एक और कदम है. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एमएंडएम के साथ सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा.” ऊर्जा परिवर्तन के हिस्से के रूप में ग्राहक ईवी टेक्नोलॉजी को अपनाएंगे. साथ में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेंगे, और भारत को अपने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेंगे.”
यह भी पढ़ें- Supreme Court की नाराजगी के बाद Patanjali Ayurved ने ‘भ्रामक विज्ञापन’ मामले में बिना शर्त माफी मांगी
सीओपी 26 प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, महिंद्रा और एटीईएल के बीच यह पार्टनरशिप परिवहन को डीकार्बोनाइज करने और इलेक्ट्रिक और टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोगात्मक प्रयासों का एक प्रमाण है.
अडानी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड, अडानी टोटल गैस लिमिटेड की सहायक कंपनी, भारत की अगली पीढ़ी की स्वच्छ ऊर्जा बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए समर्पित है. विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने पर ध्यान देने के साथ, एटीईएल एक स्थायी और विद्युतीकृत भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.
भारत एक्सप्रेस
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…