अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हाई कोर्ट में दाखिल की गई गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज हो गई. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद अब ईडी की एक टीम उनके आवास पर पहुंची हैं. मिली जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की ये टीम सीएम केजरीवाल को 10वां समन देने पहुंची हैं.
हालांकि सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम में एसीपी रैंक के कई अधिकारी शामिल हैं. ये सभी अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर मौजूद हैं. करीब आधा दर्जन ईडी के अफसर आज शाम (21 मार्च) सीएम के आवास पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम आवास के अंदर जांच-पड़ताल भी कर रही है.
बता दें कि हाई कोर्ट ने गुरुवार यानी कि 21 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान कहा कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत नहीं दी जा सकती है. ईडी के समन पर उन्हें उनके समक्ष पेश होना होगा. उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें- “ईडी गिरफ्तार ही करना चाहती है तो कर ले”, प्रोटेक्शन की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान बोले केजरीवाल के वकील
अदालत में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि क्या मुझे यह जानने का अधिकार नहीं है कि मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा है? क्या यह कुछ ऐसा है जो मैं अचानक पूछ रहा हूं? केजरीवाल के वकील ने कहा कि अगर जांच एजेंसी गिरफ्तार करना ही चाहती है तो मुझे गिरफ्तार कर लें अगर आप इतने खुश हैं तो चुनाव के बाद मुझे गिरफ्तार कर लें. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव तक गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा. केजरीवाल के वकील ने कहा कि ED के समन बहुत खास हैं, यह चुनावी समन है.
भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…