देश

Mahua Moitra On BJP: अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे पीएम मोदी, मुसलमानों की होगी नो एंट्री, महुआ मोइत्रा का तंज

चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर इसरो और उसके वैज्ञानिकों की हर तरफ तारीफ हो रही है. चांद की सतह पर सफल लैंडिंग ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया है. इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा. महुआ मोइत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चंद्रमा के कुछ हिस्से का नाम तिरंगा और शिवशक्ति रखा है. अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे और वहां पर मुसलमानों की एंट्री को बैन करेंगे. टीएमसी सांसद ने कहा, वहां पर सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही आवास मिलेंगे.

टीएमसी सांसद ने बीजेपी पर साधा निशाना

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं हैं जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के बाद से ही वो X के जरिए बीजेपी पर हमलावर हैं. महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान टूल है. हर मिशन का इस्तेमाल चुनावों से पहले राष्ट्रवादी उन्माद को भड़काने के लिए किया जाता है.” आगे उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे पीएम मोदी चांद पर गए हैं.

महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा कि भक्त और ट्रोल सेना दशकों के इसरो को मोदी है तो मुमकिन है जादू के रूप में पैकेज करने लिए दिन-रात काम कर रही है. उन्होंने आगे लिखा ” जागो, भारत, और नहीं.” बाद में उन्होंने ये भी लिखा है कि ” मैं राष्ट्र-विरोधी नहीं हूं.”

हां इसरो ने चंद्रमा पर लैंड किया है. पहली बार नहीं…

महुआ मोइत्रा के अडानी को लेकर पीएम मोदी पर किए गए हमले पर उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ा था. उसके बाद उन्होंने दोबारा पीएम मोदी पर चंद्रयान -3 को लेकर तंज कसा है.

टीएमसी सांसद ने दूसरी पोस्ट में लिखा है कि ” हां इसरो ने चंद्रमा पर लैंड किया है. पहली बार नहीं. आइए हम भाजपा को याद दिलाएं कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं उतरे हैं. न ही भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ ने चंद्रयान के पीछे के शोध का निर्माण किया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

30 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

46 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

46 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

54 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago