देश

महुआ मोइत्रा के ‘एक्स’ को आ रही है किसी की बहुत याद, भावुक होकर शेयर किया वीडियो

Mahua Moitra Controversy: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आज के वक्त में विवादों में हैं. उनके ही एक्स अनंत देहाद्राई ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. देहाद्राई ने यह भी आरोप लगाया है कि महुआ ने अपना केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए उनके कुत्ते को किडनैप कर लिया है. इस बीच अब उनको अपने ही कुत्ते की बहुत याद आ रही है, जिसके चलते अनंत देहाद्राई ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. देहाद्राई ने कहा है कि महुआ ने उनके कुत्ते को इनसे दूर कर दिया है.

अनंत देहाद्राई ने वीडियो पर कैप्शन में लिखा है कि उन्हें अपने कुत्ते की बहुत याद आ रही है. उनके कुत्ते का नाम हेनरी है. हेनरी एक रॉटवीलर कुत्ता है. महुआ पर आरोप है कि उन्होंने अनंत से हेनरी को छीन लिया है. बता दें कि अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, हेनरी को उसी दौरान दोनों ने पाला था लेकिन अब आरोप है कि महुआ ने उसे किडनैप कर लिया है.

यह भी पढ़ें-Ravan Viral Video: मरने से पहले रावण ने मजे से खाया गुटखा, धुआं छोड़ दिखाया मजेदार अंदाज

पुलिस तक पहुंच चुका है मामला

गौरतलब है कि हेनरी कुत्ते का यह मामला पुलिस तक के पास जा चुका है. अनंत जहां लगातार महुआ पर कुत्ते के किडनैपिंग के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर महुआ उसे अपना ही कुत्ता बता रही हैं. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हेनरी से मिले 14 दिन हो गए हैं और अब न जाने वो कुत्ता कहां और किसके पास हैं. अनंत ने कुत्ते की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है.

यह भी पढ़ें-UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नए वीसी का जल्‍द होगा चुनाव, AMU प्रशासन से नोटिस जारी

हेनरी पर दोनों के अपने अपने दावे

देहाद्राई का कहना है कि उन्होंने हेनरी को जनकपुरी से 75,000 रुपये में खरीदा था. देहाद्राई ने बताया है कि उन्होंने 10 हजार और 65 हजार की दो किस्तों में खरीदा था. वहीं महुआ कुत्ते को अपना बताता रही हैं. उनका कहना है कि उनके आधिकारिक आवास पर रखे गए कुत्ते को चोरी करने की कोशिश की गई है. बता दें कि महुआ मोअत्रा पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपने सांसद पद का दुरुपयोग किया है और पैसे लेकर सांसद की कार्रवाई में सवाल पूछे हैं. इतना ही नहीं, संसद पोर्टल के निजी लॉग इन आईडी और पासवर्ड भी एक बिजनेसमैन के साथ शेयर किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

7 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

7 hours ago