होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलिस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री रियाद अल मलिकी
Israel Palestine conflict: पश्चिमी एशिया में इजरायल-हमास की जंग छिड़े दो हफ्ते हो गए हैं. इजरायल ने हमास को मिटाने के लिए एयर-स्ट्राइक्स में गाजा की सैकड़ों इमारतें तबाह कर दीं और अब गाजा में जमीनी कार्रवाई की तैयार कर ली है. ऐसे में फिलिस्तीनी नेताओं की ओर से संयुक्त राष्ट्र में विश्व बिरादरी से इजरायल के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की जा रही है. फिलिस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री रियाद अल मलिकी ने फिलिस्तीन को हुए नुकसान के बारे में बताया.
फिलिस्तीन के विदेश मामलों के मंत्री रियाद अल मलिकी ने इज़राइल-गाजा संघर्ष पर बोलते हुए आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा, “आज जब तक प्रतिनिधि अपना भाषण देंगे, तब तक 60 बच्चों समेत 150 फिलिस्तीनी मारे जा चुके होंगे. इजरायल को मासूमों की हत्या करने से रोकना होगा.”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रियाद अल मलिकी ने इजरायल के हमलों में मारे गए लोगों का आंकड़ा बताते हुए कहा, “पिछले दो सप्ताह में हमारे यहां 5,700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 2,300 से अधिक बच्चे और 1,300 महिलाएं शामिल हैं. हम कहना चाहते हैं कि बेजा अन्याय और अधिक हत्याओं से इज़राइल सुरक्षित नहीं बनेगा. कोई भी हथियार, कोई गठबंधन इसकी सुरक्षा में योगदान नहीं देगा.”
दूसरी ओर इजरायल की सरकार ने कहा है कि वे हमास को मिटाना चाहते हैं…हमास ने 7 अक्टूबर को हमला करके बेहद क्रूर तरीके से निर्दोष इजराइली लोगों की जानें लीं. हमास के आतंकवादी सैकड़ों लोगों को बंधक बनाकर भी ले गए..कई महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी. ऐसे में अब इजरायली सेना का मकसद बंधकों को छुड़ाना है. खबर है कि आज शम इजरायल की सेना ने गाजा में कुछ पर्चे गिराए हैं. पर्चों पर लिखा है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों का सुराग देने वालों को इनाम दिया जाएगा. यह जानकारी न्यूज एजेंसी AFP ने दी.
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक,इजरायल की सेना ने अरबी भाषा में पर्चे गाजा में डलवाए. उन पर्चों पर लिखा है- अगर आप अपने और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं तो हमें हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के बारे में जानकारी दें.
— भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…