देश

UP Bypolls Election 2022 Result: मैनपुरी में सपा को भारी बढ़त, रामपुर और खतौली में भी आगे

UP Bypolls Election 2022 Result: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतगणना चल रही है. मैनपुरी सीट पर सपा उम्मीदवार डिंपल यादव बहुत तेजी से बढ़त बनाए हुए हैं. शुरूआती दौर में रामपुर और खतौली में भी सपा आगे चल रही है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब 60 हजार वोटों से आगे चल रही हैं.

मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य जसवंतनगर विधानसभा का अपना बूथ धौलपुर 187 वोटों से समाजवादी पार्टी से हार गए हैं. मैनपुरी सीट बीजेपी और सपा दोनों पार्टियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. सपा के लिए ये चुनाव साख की लड़ाई है. ये सीट काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी के कब्जे में है.

सीएम योगी खुद मैनपुरी में कई रैलियों को संबोधित किए थे और समाजवादी पार्टी पर जब कर बरसे थे. हालांकि सपा की ओर से पूरा सैफई परिवार यहां दिन रात एक करके चुनाव प्रचार जुटा था.

रामपुर सीट पर सपा 3224 वोटों से आगे

रामपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के आसिम रजा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. तीसरे राउंड की गिनती (UP Bypolls Election 2022 Result) के बाद आसिम रजा 5767 और भाजपा के आकाश सक्सेना को 2543 वोट मिले हैं. आसिम रजा 3224 वोटों से आगे चल रहे हैं

खतौली में मदन भैया सात हजार वोटों से आगे

खतौली में बीजेपी की राजकुमारी सैनी रालोद-सपा गठबंधन के मदन भैया से लगभग सात हजार वोटों से पीछे चल रही हैं. हालंकि अभी ये शुरूआती दौर है, मतगणना काफी बाकी है.

ये भी पढ़ें : UP Bypolls Election 2022 Result: यूपी की तीनों सीटों पर सपा की बढ़त, मैनपुरी में डिंपल 60 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट पर मतगणना (UP Bypolls Election 2022 Result) चल रही है. मैनपुरी में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के निधन के बाद सीट खाली हुई है. तो वहीं रामपुर में आजम की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई है. तो खतौली सीट पर विक्रम सैनी अयोग्य होने के बाद चुनाव हो रहा है.

ये भी पढ़ें : Rampur Bypolls Results: रामपुर में किसके सिर सजेगा ताज? भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

11 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

11 hours ago