देश

Gujarat Election: पाला बदलकर बीजेपी में आए हार्दिक-अल्पेश जीते, वडगाम से जीते जिग्नेश मेवानी

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आखिरी दौर में हैं. गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. इस चुनाव में बीजेपी ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को टिकट दिया था, जिनमें हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर भी थे. कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में आने वाले इन नेताओं ने जीत दर्ज की है जबकि जिग्नेश मेवानी की सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है.

पिछले गुजरात चुनाव में इन्होंने भाजपा के खिलाफ अपना दम दिखाया था. लेकिन पांच साल बाद इनकी राजनीतिक दिशा काफी बदल चुकी है. इन युवा चेहरों में अल्पेश और हार्दिक जहां बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे. वहीं, जिग्नेश कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे.

हार्दिक पटेल

हार्दिक पटेल अपने पाटीदार आरक्षण आंदोलनो की वजह से गुजरात में तेजी से उभरे हैं. हालांकि उनकी शुरुआत बीजेपी के विरोध से हुई थी, लेकिन चुनाव से ठीक पहले वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए. हार्दिक पटेल को बीजेपी ने उनके गृहनगर की विरमगाम विधानसभा से टिकट दिया और उनका मुकाबला कांग्रेस के लाखाभाई भरवाड़ से था. इस चुनाव में बीजेपी के हार्दिक पटेल ने जीत हासिल की.

कांग्रेस यहां काफी मजबूत मानी जाती है. पिछले दो चुनावों से उसका इस सीट पर कब्जा रहा है. लेकिन हार्दिक पटेल ने यहां से बाजी मार  ली. हार्दिक पटेल ने वीरमगाम सीट से अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के  उम्मीदवार अमर सिंह ठाकोर को लगभग 34 हजार मतों से हराया. आपको बता दें कि हार्दिक पटेल को कुल 73786 वोट मिले. दूसरे नंबर पर रहने वाले अमर सिंह ठाकोर को 39,135 वोटों से संतोष करना पड़ा. वहीं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक लाखाभाई भारवाड  28,634 वोटों के साथ तीसरें नंबर पर रहे.

इसे भी पढ़ें: Gujarat Elections: AAP के सीएम चेहरे ईशुदान गढ़वी पीछे, जानें गुजरात में केजरीवाल के 3 बड़े नेताओं का क्या है हाल

अल्पेश ठाकोर

गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना बनाकर शराब विरोधी आंदोलन से गुजरात में उभरे अल्पेश ठाकोर की खुद की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी. क्याोंकि 2017 में कांग्रेस के टिकट पर बनासकांठा की राधनपुर सीट से विधायक बने अल्पेश ठाकोर इस बार बीजेपी के टिकट पर गांधीनगर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे थे. उनके मुकाबले में कांग्रेस ने हिमांशु पटेल को तो आम आदमी पार्टी ने देवेंद्र पटेल को मैदान में उतारा था. गांधीनगर दक्षिण से पिछले दो चुनावों से लगातार जीत रही बीजेपी ने इस बार अल्पेश को वहां से उतारा. अल्पेश का मुकाबला कांग्रेस के हिमांशु पटेल और आम आदमी पार्टी के देवेंद्र पटेल से था. अल्पेश ने यहां से जीत दर्ज कर ली है.

जिग्नेश मेवानी

दलित नेता जिग्नेश मेवानी इस बार कांग्रेस के टिकट पर वडगाम सीट से उम्मीदवार थे. बीजेपी ने यहां पर मणिलाल वाघेला को उतारा था. जिन्होंने 2012 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज कराई थी. वहीं इस सीट पर आप और एआईएमआईएम के भी प्रत्याशी मैदान में थे. उन्होंने दूसरी बार इस सीट पर जीत हासिल की है.

– भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

10 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

10 hours ago