देश

Mainpuri: चोरी के शक में पड़ोसी ने पार की हैवानियत की हदें, 6 साल के बच्चे को काली नदी में उल्टा लटकाया, चीख-चीख कर बच्चे का हुआ बुरा हाल

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां चोरी के शक में एक शख्स ने 6 साल के मासूम को काली नदी में उल्टा लटका दिया. इस दौरान बच्चे का चीख-चीख कर बुरा हाल हो गया. इस सम्बंध में बच्चे के पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इसी के साथ बच्चे के पिता ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है.

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विपिन के झिझाई क्षेत्र से सामने आया है. यहां के निवासी संजय कुमार ने पड़ोस में रहने वाले सोनू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने घर में हुई चोरी का आरोप उनके 6 साल के बेटे पर लगाया है. संजय ने आगे बताया कि 27 मई को सुबह करीब 11 बजे हमारे घर पर सोनू पहुंचे और उनके बेटे को लेकर बाबा लालपुरी मन्दिर थाना बिछवा पहुंचे और यहां पर बच्चे को कसम खिलाकर चोरी के बारे में पूछा. इस पर बच्चे ने चोरी से मना कर दिया और कहा कि उसने चोरी नहीं की है.

यहां तक की मंदिर के बाबा ने भी मेरे बेटे से चोरी के बारे में पूछा तब भी बच्चे ने चोरी की बात से इंकार कर दिया. इस पर भी युवराज नहीं माने और मेरे छोटे से बेटे को जबरन लेकर काली नदी पहुंच गए और फिर उसे उसे पानी में उल्टा करके डुबोने लगे. इस पर मेरा बेटा डर गया और रोने लगा. डरा-सहमा बच्चा सोनू ने फिर उनसे बताया कि चोरी का सामान इनके घर के बक्से में छिपाया है, लेकिन तलाशी के बाद बक्से में भी खोया सामान नहीं मिला. संजय ने बताया कि आस-पास के लोगों के कहने पर ही उसने इस मामले के बारे में पुलिस को नहीं बताया लेकिन जब 29 मई को फिर एक घटना सोनू द्वारा की गई तो फिर वह चुप नहीं बैठा और पूरी जानकारी एसपी को बता दी. फिलहाल संजय ने इस पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें- Agra News: अंतिम संस्कार के बाद यमुना नदी में नहाने गए चार युवक डूबे, तीन शव बरामद, एक लापता

बच्चे के पिता ने पड़ोसी सोनू पर लगाया छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप

वहीं बच्चे के पिता संजय ने एसपी के पास न्याय की गुहार लगाई है और एक बार फिर से पड़ोसी सोनू पर आरोप लगाते हुआ जानकारी दी है कि, बच्चे वाली घटना के बाद ही 29 मई को वह अपनी दादी की अस्थि विसर्जित करने के लिए फर्रुखाबाद गए थे. घर पर पत्नी, बच्चे और साली थी. इसी दौरान सोनू एक अन्य युवक के साथ उसके घर में जबरन घुस गया और पत्नी व साली के साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया. शिकायत पर पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

पुलिस ने कहा-आपसी विवाद है

इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली के करहल गेट चौकी प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि, पीड़ित की शिकायत मिली है. मामला दो पक्षों में विवाद से जुड़ा है. बच्चे को नदी में लटकाने की जानकारी की जाएगी, जो सच्चाई सामने आएगी. उस पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

19 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

48 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

54 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

56 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

1 hour ago