होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर सबसे लोकप्रिय शो है और इस शो की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हैं. इस शो में हर हफ्ते नए सेलेब्स को बुलाया जाता है जिनके साथ कपिल शर्मा बातों-बातों में खूब मजाक करते हैं. कपिल शर्मा के इस शो को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है. इंटरनेशनल क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल इस हफ्ते ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे. इस फनी एपिसोड का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। जिसमें कपिल क्रिस गेल को भोजपुरी सिखाते नजर आएंगे.
इस शो के मेकर्स ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड का फनी प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में आप देख सकते है कि कपिल शर्मा क्रिस गेल को भोजपुरी सिखाते नजर आ रहे हैं. कपिल क्रिस गेल को चक्का ना चौका कहते हैं, इस पर क्रिस मजाकिया अंदाज में कपिल को कॉपी भी करते हैं. इसके बाद कपिल कहते हैं कि जीजाजी को एक मौका ढूंढना चाहिए. इसी को कॉपी करते हुए क्रिस कहते हैं, ढूंढो जीजा धोंका. यह सुनकर कपिल शर्मा समेत सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं.
साथ ही इसमें कपिल शर्मा क्रिस गेल और ब्रेट ली से फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, कपिल अक्सर कहते हैं कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती. कपिल शो में टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं, लेकिन आने वाले एपिसोड में कपिल शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रिस गेल और ब्रेट ली के साथ जमकर अंग्रेजी में बात करते नजर आ रहे हैं. कपिल को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देख फैन्स भी हैरान रह जाते हैं. शो के प्रोमो में क्रिस गेल को अर्चना पूरन सिंह के साथ फ्लर्ट करते हुए भी देखा जा सकता है. इस एपिसोड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…