Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Punjab News: पंजाब के अंबाला में हुआ सेना का बड़ा अभ्यास, दुश्मन के घर में घुसकर मारने का सिखाया गया हुनर

Punjab News: अंबाला में सेना के विभिन्न इकाइयों द्वारा एक पखवाड़े तक चलने वाला प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया. मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई.

Punjab News ( अभ्यास करते हुए सेना के जवान)

Punjab News ( अभ्यास करते हुए सेना के जवान)

Punjab News: अंबाला में सेना के विभिन्न इकाइयों द्वारा एक पखवाड़े तक चलने वाला प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया. मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान, सेना के जवानों को हाई-टेक ड्रोन का इस्तेमाल के साथ-साथ दुश्मन के गढ़ में घूस कर ऑपरेशन को अंजाम देना सिखाया गया. 11 से 27 मई तक आयोजित इस अभ्यास में पश्चिमी सीमाओं के पार दुश्मन के इलाके पर नजर रखने के लिए भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त प्रशिक्षण के पहलुओं को भी शामिल किया गया.

यह भी पढ़ें: बठिंडा फायरिंग केस: पुलिस ने सेना के एक जवान को किया अरेस्ट, घटना में शहीद हो गए थे 4 जवान

सेना के कमांडर ने जवानों को दी बधाई

बयान में कहा गया, “अभ्यास सफल रहा. इससे हमारी सेना के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशन तैयारियों को भी मजबूती मिला है. बयान में आगे कहा गया है, “अभ्यास को सेना के कमांडर, पश्चिमी कमान और अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने देखा और अभ्यास सत्र में शामिल सभी जवानों को बधाई दी. बता दें कि सेना और वायु सेना के संयुक्त अभ्यास में जमीनी बलों के समर्थन में हमलावर हेलीकाप्टर की तैनाती, दुश्मन की रक्षा प्रणालियों में सेंध, हाई टेक्नोलॉजी से लैस ड्रोन का उपयोग और दुश्मन के क्षेत्र में काफी अंदर घुसकर कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest