देश

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, तीन महिलाओं समेत नौ नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत नौ नक्सलियों को मार गिराया है. राज्य के गृह विभाग का कामकाज संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से आग्रह किया है कि वे समर्पण करें एवं सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है. शर्मा ने बताया कि जिलों के टेकमेटा और काकूर गांवों के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत नौ नक्सलियों को मार गिराया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में इसी महीने की 16 तारीख को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था.

सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित

शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को नारायणपुर और कांकेर जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड’ (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था.  उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह लगभग छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान टेकमेटा और काकूर गांवों के मध्य जंगल में थे तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां तीन महिलाओं समेत नौ नक्सलियों के शव बरामद किये गये. उनके अनुसार सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं. शर्मा ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान नक्सली डेरे से एक ए के 47 राइफल समेत कई हथियार, गोला बारूद और दैनिक उपयोग का सामान जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें: कम कपड़ों में झूमतीं विदेशी बालाएं और लड़के….ऋषिकेश में गंगा किनारे रेव पार्टी पर भड़के लोग… Video टैग कर मुख्यमंत्री से कही ये बात

उपमुख्यमंत्री ने नक्सलियों से की ये अपील

उपमुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में इस सफलता के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है. उन्होंने नक्सलियों से भी कहा है कि वे समर्पण कर मुख्यधारा में लौटें, सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है. शर्मा ने कहा है, ”मैं नक्सलियों से और भटक चुके लोगों से एक बार फिर आग्रह करता हूं कि विष्णु देव की सरकार बातचीत के माध्यम से इस मसले का हल चाहती है. कोई एक नक्सली, कोई दो नक्सली, कोई छोटा समूह या बड़ा समूह, जो भी बात करना चाहे, वीडियो कॉल के माध्यम से बात करना चाहे या किसी मध्यस्थ के माध्यम से बात करना चाहे, तो सरकार की ओर से पुनर्वास की अच्छी व्यवस्थाओं के साथ उनसे आग्रह है कि वे मुख्यधारा में वापस लौटें और समाज के साथ आगे बढ़ें। बस्तर में शांति हो, बस्तर के गावों तक विकास पहुंच सके, यही प्रार्थना है.”

Rohit Rai

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

16 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

41 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

51 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago