Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
‘Taarak Mehta’ Actor Gurucharan Singh Missing: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह के लापता होने की खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली पुलिस में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है. और पुलिस ने भी किडनैपिंग का मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है. दरअसल 22 अप्रैल की रात से एक्टर अपने घर गायब हैं. इस बीच उनकी खास दोस्त भक्ति सोनी की खूब चर्चा हो रही है. आपको बता दें, इससे पहले भी दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के लिए गुरुचरण सिंह ने भक्ति को ही उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने की गुजारिश की थी.
दरअसल, 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह दिल्ली से मुंबई आने वाले थे और उन्हें खास दोस्त भक्ति सोनी रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट आने वाली थी. लेकिन एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही वह वापस घर लौटे हैं. जब भक्ति सोनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटीज से बात की तो उन्हें पता चला गुरुचरण सिंह फ्लाइट में बैठे ही नहीं थे. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो, गुरुचरण सिंह ने आखिरी मैसेज भक्ति सोनी को किया था. ऐसे में हर तरफ चर्चा हो रही है कि आखिर भक्ति सोनी कौन हैं और उनका गुरुचरण सोनी से क्या कनेक्शन है. बता दें कि, इंटरनेट पर भक्ति का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह गुरुचरण सिंह की फैमिली फ्रेंड हैं.
वहीं सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह और भक्ति सोनी एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं. दोनों की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती होती गई. केवल इवेंट में ही नहीं बल्कि गुरुचरण और भक्ति को कई बार एखसाथ स्पॉट भी किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, भक्ति सोनी ने बताया कि उनकी गुरुचरण सिंह से आखिरी मुलाकात लापता होने से पहले गुरुवार को हुई थी. भक्ति ने कहा कि, ‘वह 4 दिन से भूखे थे और मुझे याद है कि मैंने उन्हें खाना खिलाया था. मेरे कहने पर उन्होंने गुरूजी के आश्रम में खाना खाया. इसके बाद उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई लेकिन इसके बावजूद वह अपने घरवालों से मिलने दिल्ली गए. मैंने ही उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप किया था. उसके बाद हम दोनों के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई.’
रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले 7 दिनों से गुरुचरण सिंह लापता हैं. कहा जा रहा है कि उनकी शादी होने वाली थी और साथ ही एक्टर पर काफी कर्जा भी था. इसके अलावा उनके कई सारे सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. जिसमें एक्टर दिल्ली में एक एटीएम से 7000 रुपये निकालते हुए नजर आए. फिलहाल पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है.
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…