Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कम कपड़ों में झूमतीं विदेशी बालाएं और लड़के….ऋषिकेश में गंगा किनारे रेव पार्टी पर भड़के लोग… Video टैग कर मुख्यमंत्री से कही ये बात

ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विदेशी पर्यटक कम पकड़ो में अश्लील तरीके से गंगा नदी में नहा रहे हैं.

Rishikesh, rave party,Video

वीडियो ग्रैब

Rishikesh Video: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग की तरह ही यहां पर एक और आग भड़क रही है और वो आग है यहां के धार्मिक स्थलों को भ्रष्ट कर देने की. ये बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल तमाम वीडियो कह रहे हैं. दरअसल उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थल ऋषिकेश को लेकर कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसको लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है. लोगों ने विदेशी पर्यटकों द्वारा गंगा नदी के किनारे की गई रेव पार्टी पर नाराजगी जताई है और कहा है कि इससे भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों की मान-मर्यादा भंग हो रही है.

बता दें कि खूबसूरत वादियों और पहाड़ों को खुद में समेटे उत्तराखंड का ऋषिकेश बहुत ही मनमोहक शहर है. यहां पर न केवल बल्कि विदेशी भी घूमने के लिए जाते हैं. यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है. गर्मियों की छुट्टियां में अक्सर लोग घूमने आते है. यहां कई बीच ऐसे है जो विदेशियों के बीच बहुत ही मशहूर है लेकिन अब यहां का माहौल धीरे-धीरे खराब होते जा रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो अब यहां पर लोग नशा और एडवेंचर करने के लिए इकट्ठा होते है.

ये भी पढ़ें-Manipur Violence: नग्न अवस्था में दो महिलाओं के परेड कराए जाने के मामले में बड़ा खुलासा… भीड़ को देखकर हट गई थी पुलिस, नहीं की थी कोई मदद

बिकनी में दिख रही हैं विदेशी बालाएं

ऋषिकेश का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विदेशी पर्यटक कम पकड़ो में अश्लील तरीके से गंगा नदी में नहा रहे हैं तो वहीं विदेशी महिलाएं बिकनी पहने हैं और लड़के शॉर्ट्स पहने हुए है. सभी गंगा नदी किनारे नहा रहे हैं और पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे है. इस वीडियो को देखकर हर भारतीय नाराजगी जाहिर कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहा है.

बना दिया गया है गोवा

सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियोज में लोगों ने लिखा है कि ऋषिकेश अब धर्म, अध्यात्म और योग की नगरी नही रही. यह मिनी गोवा बन गया है. तो वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि आखिर क्यों ऋषिकेश में ऐसी रेव पार्टियों को बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या देव भूमि इसलिए जानी जाती है? इसी के साथ ही इस वीडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लोगों ने कहा है कि इस पवित्र शहर की धार्मिक मान्यता बर्बाद हो जाए इससे पहले कुछ करने की जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital