स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी. कामरा ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह एफआईआर रद्द करने की गुजारिश की थी.
इस मामले में कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार और शिकायतकर्ता शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस एसएम मोदक की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को 16 अप्रैल तक जवाब देने का समय दिया था. अब इस केस की सुनवाई आज दोपहर 2:30 बजे तय की गई है.
7 अप्रैल को कोर्ट ने कामरा को अंतरिम राहत देते हुए FIR में गिरफ्तारी से सुरक्षा 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी. उन्होंने कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग भी की थी, लेकिन कोर्ट ने उस दिन सुनवाई करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 8 अप्रैल को याचिका पर सुनवाई की इजाजत दी गई. कामरा ने अपनी याचिका में कहा है कि उनके खिलाफ की गई एफआईआर उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है. उन्होंने यह याचिका 5 अप्रैल को बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की थी.
ये भी पढ़ें: क्या sshura khan प्रेग्नेंट हैं? 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अरबाज खान, वीडियो में दिखा बेबी बंप
1 अप्रैल को कामरा मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए थे. उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है. इसके चलते उन्होंने ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की थी. कोर्ट ने उनकी बात मानते हुए उन्हें राहत दी थी. इससे पहले 28 मार्च को भी हाईकोर्ट ने उन्हें 7 अप्रैल तक की अग्रिम जमानत दी थी.
कुणाल कामरा ने अपने एक स्टैंडअप शो में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था. इसमें उन्होंने शिंदे को “गद्दार” कहा था. वीडियो वायरल होने के बाद 23 मार्च को शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट क्लब में तोड़फोड़ की थी. शिंदे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “यह व्यक्ति पहले भी सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, पत्रकार अर्नब गोस्वामी और उद्योगपतियों पर टिप्पणी कर चुका है. ये अभिव्यक्ति की आजादी नहीं, बल्कि किसी एजेंडे के तहत काम करना है.”
कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में तीन केस दर्ज किए गए हैं. पहला केस जलगांव की मेयर की शिकायत पर. बाकी दो शिकायतें नासिक के अलग-अलग बिजनेसमैन ने दर्ज कराई थीं. मुंबई पुलिस ने अब तक तीन बार समन जारी किया है. तीसरा समन 2 अप्रैल को भेजा गया, जिसमें 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश था.
हालांकि, कामरा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. इससे पहले 31 मार्च को पुलिस उनके शिवाजी पार्क स्थित घर भी पहुंची थी. वहीं, महाराष्ट्र विधान परिषद में भी कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार कर लिया गया है. अब देखना होगा कि बॉम्बे हाईकोर्ट आज की सुनवाई में क्या फैसला सुनाता है. क्या कामरा को राहत मिलती है या मामला और गहराता है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…