देश

विदेश मंत्री को ‘सूअर’ की औलाद’ कहने पर भड़का ईरान, भारत सरकार से मेजर गौरव आर्य के खिलाफ की शिकायत

पूर्व सेना अधिकारी और मीडिया पैनलिस्ट मेजर गौरव आर्या की एक विवादित टिप्पणी ने भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक हलचल पैदा कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची को लेकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

पाकिस्तान दौरे पर भड़के मेजर आर्या (Major Gaurav Arya)

वीडियो में मेजर आर्या ने ईरान विदेश मंत्री अब्बास अराकची को “सूअर की औलाद” कहा. दरअसल, वे इस बात से नाराज थे कि ईरानी विदेश मंत्री ने भारत आने से पहले पाकिस्तान का दौरा किया. यह दौरा उस समय हुआ था जब भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 2022 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव चरम पर था. मेजर आर्या ने इसे भारत के अपमान के तौर पर देखा और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

ईरानी दूतावास ने जताई नाराजगी

वीडियो के वायरल होने के बाद नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने कड़ा बयान जारी किया. उन्होंने कहा, “ईरानी संस्कृति में मेहमानों को सम्मान देना हमारी पुरानी परंपरा है. हम अपने अतिथियों को ईश्वर का रूप मानते हैं. भारत में अतिथियों को किस नजर से देखा जाता है?” यह बयान अप्रत्यक्ष रूप से मेजर आर्या की टिप्पणी की निंदा करता है.

ये भी पढ़ें: India-Pak War:1971 की हार का खौफ, 2025 में भी कांपा पाकिस्तान, जान बचाने को मांगी सीजफायर की भीख

भारत सरकार ने किया किनारा (Major Gaurav Arya)

इस मामले में भारत सरकार ने भी तत्काल प्रतिक्रिया दी. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा, “वीडियो में नजर आने वाले व्यक्ति एक स्वतंत्र भारतीय नागरिक हैं. उनके विचार भारत सरकार की आधिकारिक राय को नहीं दर्शाते. भारत सरकार ऐसी भाषा को अस्वीकार्य मानती है.”

कौन हैं मेजर गौरव आर्या?

मेजर गौरव आर्या भारतीय मीडिया का जाना-पहचाना नाम हैं. वे भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी हैं और वर्तमान में एक लोकप्रिय यूट्यूब शो “चाणक्य डायलॉग” होस्ट करते हैं, जिसके 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर उनके 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें फॉलो करते हैं, जिससे उनकी पहचान और प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

21 seconds ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

8 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

9 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

26 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

36 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

47 minutes ago