देश

‘दीदी’ को पीएम मोदी का खास संदेश, प्रधानमंत्री ने कैसे दी जन्मदिन की शुभकामनाएं?

PM Modi Wishes Mamata Banerjee: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता को शुभकामना देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा-

“पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं.”

स्पीकर ने की दीर्घायु की कामना

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना है.

ये भी पढ़ें: गौतम अदाणी ने भूटान में ऊर्जा सहयोग को दी नई दिशा, 5,000 मेगावाट हाइड्रो पावर MoU पर हस्ताक्षर

अन्य नेताओं ने क्या कहा?

झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगे की साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, खालिद-इमाम को नहीं मिली जमानत, 5 आरोपियों को मिली राहत

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा- ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय नेता, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आदरणीय ममता बनर्जी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करे.

ये भी पढ़ें: सोमनाथ के 1000 साल: पीएम मोदी बोले- मिटाने वाले मिट गए, खोला पंडित नेहरू के विरोध का राज

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का एक्स पोस्ट- सबसे लोकप्रिय, बेहतरीन परफॉर्मर, एक सशक्त महिला, साहसी, बंगाल की शेरनी, ‘ममता माई’ जो हमेशा जीतती हैं, माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप पर हमेशा खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की भरपूर कृपा बनी रहे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

17 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

21 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

45 minutes ago

यासीन मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग केस में चलेगा मुकदमा; राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन…

56 minutes ago

मुंबई इंडियंस को मिला नया बॉस! नीता अंबानी ने इस धुरंधर पर जताया भरोसा, बना दिया हेड कोच

MI head coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने नया हेड कोच नियुक्त किया…

60 minutes ago

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

1 hour ago