Gautam Adani Bhutan Visit: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी भूटान पहुंचे और अपनी साझेदारी को एक नए चरण में आगे बढ़ाया. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भूटान लौटना हमेशा सुखद अनुभव होता है.
ऊर्जा सहयोग में बड़ी प्रगति
अदाणी ने बताया कि भारत और भूटान के बीच ऊर्जा सहयोग में एक अहम कदम उठाया गया है. दोनों देशों ने 5,000 मेगावाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके साथ ही 570 मेगावाट वांगचू हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत भी कर दी गई है.
भूटान के भी मौजूद
इस मौके पर भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे. अदाणी ने उनकी उपस्थिति के लिए आभार जताया और कहा कि यह साझेदारी दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें-सोमनाथ के 1000 साल: पीएम मोदी बोले- मिटाने वाले मिट गए, खोला पंडित नेहरू के विरोध का राज
भरोसे और विकास पर आधारित साझेदारी
गौतम अदाणी ने कहा कि भारत-भूटान की यह साझेदारी सतत विकास, भरोसे और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर आधारित है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में इस सहयोग को और मजबूत किया जाएगा ताकि दोनों देशों को ऊर्जा क्षेत्र में लाभ मिल सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


