देश

संसद में पीएम मोदी को ‘बंकिम दा’ बोलना पड़ा भारी, ममता बनर्जी बोलीं- PM माफी मांगें

वंदे मातरम् पर कल (8 दिसंबर) को हुई चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कहकर संबोधित किया. इसके बाद बंगाल की राजनीति गर्मा गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री से माफी मांगने तक की मांग कर दी.

क्या है पूरा मामला ?

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने अपना भाषण दिया. इसी दौरान प्रधानमंत्री ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को ‘बंकिम दा’ कह दिया. उसी समय टीएमसी (TMC) सांसद सौगत रॉय ने उन्हें टोका. इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपनी गलती मानते हुए उसे तुरंत सही कर लिया. पीएम मोदी ने उसके बाद ‘बंकिम दा’ की बजाय अधिक सम्मानजनक संबोधन ‘बंकिम बाबू’ से संबोधित किया.

CM ने माफी मांगने को कहा

कूच बिहार जिले में एक रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म भी नहीं हुआ था जब देश को आजादी मिली, लेकिन उन्होंने बंगाल के सबसे बड़े सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को इतने साधारण तरीके से संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कहा, “आपने (PM मोदी) उन्हें वह न्यूनतम सम्मान भी नहीं दिया जिसके वे हकदार हैं. आपको इसके लिए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए.”

टीएमसी सांसदों ने किया मौन प्रदर्शन

वंदे मातरम् पर बहस के बाद आज टीएमसी के सांसदों ने संसद के सेंट्रल हॉल में मौन प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि भाजपा ने बंगाल के महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का अपमान किया है. TMC के सांसद सेंट्रल हॉल में टैगोर और बंकिमचंद्र की तस्वीरें लेकर चुपचाप बैठे रहे.


ये भी पढ़ें: ‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’, NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र


-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago