ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों ने अपना एक गठबंधन बनाया है जिसका नाम दिया गया है ‘INDIA’. इस गठबंधन के बाद से देश में सियासत और तेज हो गई है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में NDA बनाम INDIA का जोरदार मुकाबला होने वाला है. वहीं, विपक्षी दलों के इस गठबंधन पर पीएम मोदी के बयान के बाद से देश का सियासी पारा और भी चढ़ गया है. पीएम के बयान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री को धन्यवाद. उन्होंने आगे कहा,”मुझे लगता है कि उन्हें(पीएम मोदी) ‘INDIA’ नाम पसंद है.”
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार किया है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ बैठक करने के बाद सीएम ममता ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा,”हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद. मुझे लगता है कि उन्हें ‘INDIA’ नाम पसंद है. आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है. उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि पत्रकारों ने उनसे सवाल किया था और उन्हें जवाब देना था.” ममता ने आगे कहा,”जितना ज्यादा वह(पीएम मोदी) इस नाम के बारे में बुरा बोलेंगे, उतना ही अधिक वे इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेंगे.”
मालूम हो कि 25 जुलाई यानी मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिद्दीन जैसे नामों में भी इंडिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों का यह गठबंधन दिशाहीन गठबंधन है. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है और हताश है. पीएम ने कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से किसी को गुमराह नहीं किया जा सकता.
-भारत एक्सप्रेस
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…