बिजनेस

Petrol Diesel Prices: देश के इन राज्यों में बदले पेट्रोल के दाम, यूपी में तेज उछाल तो राजस्थान में सस्ता हुआ फ्यूल

Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों में गिरावट आई है. वहीं क्रूड ऑयल 0.28 डॉलर की गिरावट के साथ 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. यदि ब्रेंट क्रूड की बात करें तो ये 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 83.33 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है. आज देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिया हैं. बता दें हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है. आइए जानते है आज के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Update: चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.73 रुपये तो डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर PM Modi के बयान पर सीएम ममता का पलटवार, कहा- मुझे लगता है कि उन्हें ये नाम बहुत पसंद…

इन राज्यों में बदले पेट्रोल डीजल के दाम

ईंधन के नए रेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 53 पैसे महंगा हुआ है. वहीं हरियाणा में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 41 पैसे महंगा करोबार कर रहा है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं. वहीं, राजस्थान में पेट्रोल 55 पैसे और डीजल 50 पैसे सस्ता हुआ है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago