देश

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई समस्या

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (26 जुलाई) को सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. घने बादल छाने से अंधेरा छा गया. जिससे लोगों को गाड़ी चलाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है. जिससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

नोएडा के कई इलाकों में भरा पानी

नोएडा के सेक्टर 18, 62 और 66 में बारिश का पानी भरा हुआ है. जिससे सुबह ऑफिस जाने वालों को भी तमाम समस्या हुई. वहीं सड़कों पर भारी बारिश के चलते जाम की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान में बारिश का अनुमान है.

कई राज्यों में भारी बारिश के आसार

देश की राजधानी में मंडी हाउस के अलावा रिंग रोड और अन्य जगहों पर हालात काफी खराब दिखाई दिए. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की थी. देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. मोसम विभाग ने 12 राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई थी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हज कमिटी में बड़ी फूट! AAP विधायक हाजी यूनुस बोले- अध्यक्षा कौसर जहां के

दूसरी तरफ यमुना और गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गाजियाबाद के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. जिससे बड़ी आबादी प्रभावित हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

20 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

36 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

52 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

55 minutes ago