गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिए युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस ने इसे हादसा बताया है, जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस पर सच्चाई छुपाने का भी आरोप लगाया है, छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को विजयनगर थाना पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद परिजन उसे ढूंढ़ते हुए दिनभर इधर-उधर भटकते रहे. कुछ जानकारी नहीं मिली तो बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर लोग विजयनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया. रात को उन्हें बताया गया कि उसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई है. पुलिस ने इसे हादसा बताया तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया.
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मकनपुर के मोहम्मद दिलशाद को छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ के लिए दारोगा विजय व सिपाही संदीप निजी गाड़ी में थाना विजयनगर लेकर आ रहे थे. एनएच-9 पर दिलशाद ने थूकने के लिए कार से मुंह बाहर निकाला था। इसी दौरान तेज गति से पास से गुजरे ट्रक की चपेट में वह आ गया. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपित चालक हुकुम सिंह और सहायक प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं मृतक दिलशाद के भाई नौशाद ने बताया कि उनका कपड़ों की ड्राइक्लीनिंग का काम है और लंबे समय से गाजियाबाद के कई पुलिसकर्मी अपनी वर्दी उनसे ड्राइक्लीन करा रहे हैं. सोमवार दोपहर की नमाज के बाद अभयखंड चौकी से दो सिपाही आए और चौकी से फोन कर कहा कि वर्दी लेकर चौकी आ जाओ। वह वर्दी पर इस्त्री कर चौकी पर ले गए। काफी देर तक भाई नहीं लौटे तो परिवार के लोग चौकी पर गए.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज 70 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, देश में 43 जगहों पर आयोजित होगा रोजगार मेला
पुलिसकर्मियों ने पहले कहा कि वह दिल्ली चला गया है और फिर बताया कि विजयनगर पुलिस ले गई है. दिलशाद की मां मीना का कहना है कि पुलिस ने विजयनगर थाने से इंदिरापुरम थाना भेज दिया. इंदिरापुरम से फिर विजयनगर आए. यहां भी पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं. सिर्फ इतना कहा कि दिलशाद के साथ हादसा हुआ है. पहले कहा कि गंभीर चोट लगने के चलते उसे आइसीयू में भर्ती किया है, लेकिन अस्पताल का नाम तक नहीं बताया. शाम को कहा कि उसकी मौत हो गई, जिसके बाद लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे. यहां भी कुछ जानकारी नहीं मिली तो बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर लोग विजयनगर थाने फिर पहुंचे और हंगामा किया.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…