देश

देश के करीब 96 जिलों पर मंडरा रहा है ‘बिपरजॉय’ का खतरा, मुंबई और द्वारका के तटों पर देखा गया हाई टाइड, रेलवे ने भी रद्द की 67 ट्रेनें

Cyclone Biperjoy: गुजरात तट पर जून में 25 साल बाद किसी गंभीर चक्रवाती तूफान ने दस्तक दी है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से जहां द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखा गया. वहीं महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर भी हाई टाइड देखा गया. वहीं IMD के अनुसार खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा. इसे लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. वहीं चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभाव के कारण लोग समुद्र किनारे ना जाए इसे सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के जुहू बीच पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं.

आईएमडी के मुताबिक ‘बेहद गंभीर’ चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच गुरुवार दोपहर के करीब तट को पार करने की उम्मीद है. वहीं तिरुवनंतपुरम शहर में आज झमाझम बारिश हुई है. इसके अलावा देश के कई शहरों को बिपारजॉय प्रभावित करेगा.

देश के करीब 96 जिलों को साइक्लोन से खतरा

भारत में आईएमडी ने 72 तटीय जिलों के साथ तट से 100 किलोमीटर की सीमा के अंदर और 24 जिलों की पहचान की है, जिनको चक्रवातों से ज्यादा खतरा है. इनमें तेज तूफान, बारिश और चक्रवातों के कारण होने वाले दूसरे कई खतरे शामिल हैं. आईएमडी ने इन जिलों को खतरे के मद्देनजर चार जोन में बांटा है. इनमें सबसे पहवे ‘बहुत अधिक’ जोखिम वाले 12 जिले, ‘अत्यधिक’ जोखिम वाले 41 जिले, ‘मध्यम’ जोखिम वाले 30 जिले और ‘कम’ जोखिम वाले 13 जिले शामिल हैं..

पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से जाना हाल

गुजरात में खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत के माध्यम से गुजरात में तूफान बिपरजॉय की स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने आपदा की इस स्थिति में गुजरात को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा : सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कुकी नेताओं से की मुलाकात, जल्द ही कांगपोकपी और चुराचंदपुर का करेंगे दौरा

रेलवे ने रद्द की 67 ट्रेनें

साइक्लोन बिपरजॉय के कारण 67 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. वहीं रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों को रेलवे नियमानुसार उनके टिकट के पैसे वापस करेगा. वहीं स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

Rohit Rai

Recent Posts

राजस्थान में खनन माफियाओं का तांडव! अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर को डंपर से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

Pratapgarh Ranger Crushed By Dumper: राजस्थान में खनन माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा…

7 minutes ago

एडवोकेट शाह जबीन क़ाज़ी को उर्दू की सेवा के लिए भारत एक्सप्रेस का विशेष सम्मान

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया…

8 minutes ago

कॉकरोच-चींटियां, नकली घी और खुली नालियां, त्योहारों से पहले मुंबई में मिलावटखोरों पर नकेल, 5 रेस्टोरेंट्स पर ताला

त्योहारी सीजन में मुंबई FDA ने मलाड, बांद्रा, वर्सोवा और महालक्ष्मी के 5 फूड आउटलेट्स…

15 minutes ago

उन्नाव में चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा! 2002 में पिता को मरा बताकर हथिया ली नौकरी, पड़ोसी ने कर दिया भंडाफोड़

Unnao Teacher Fraud: उन्नाव में एक बेटे ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स पेश कर अपने पिता को…

52 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत में प्रोफेसर एंगल फेल! क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में…

53 minutes ago