देश

कार के बोनट पर शख्स को घसीटा, दिल्ली की सड़कों पर 3 KM तक दौड़ती रही बिहार के सांसद की गाड़ी, वीडियो वायरल

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात एक कार चालक तकरीबन दो से तीन किलोमीटर तक अपनी बोनट पर एक आदमी के लटकने के बावजूद कार को चलाता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोपी बिहार के सांसद चंदन सिंह का ड्राइवर बताया जा रहा है. वहीं इस घटना के समय कार में कोई दूसरा शख्स मौजूद नहीं था. पीसीआर वैन ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई तब जाकर बोनट पर लटके व्यक्ति को उतारा गया. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है.

क्या है मामला

करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार बोनट पर लटके एक शख्स को लेकर करीब 2-3 किलोमीटर तक चलती रही. यहां एक चालक शख्स को बोनट पर लटकाकर दिल्ली की सड़कों पर तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा. इस दौरान पुलिस की पीसीआर वैन ने गाड़ी का पीछा करते हुए कार रुकवाई.

आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक बोनट पर

मामले में पीड़ित शख्स चेतन एक कैब ड्राइवर है. घटना को लेकर चेतन ने कहा कि “मैं ड्राइवर का काम करता हूं, मैं एक यात्री को छोड़ कर लौट रहा था. जब मैं आश्रम के पास पहुंचा, तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार छुआ, फिर मैं अपनी कार से बाहर आया और उनकी कार के सामने खड़ा हो गया. जिसके बाद वह गाड़ी चलाने लगा.” कार, ​​मैं बोनट पर लटक गया और वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक बोनट पर लटके हुए चलाता रहा. मैं उसे रुकने के लिए कहता रहा, लेकिन वह नहीं रुका. वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था. रास्ते में, मैंने एक पीसीआर देखा खड़े होकर, उन्होंने कार रोकने तक हमारा पीछा किया,”

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया FIR

इस हैरान करने वाले मामले में पुलिस ने सनलाइट कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है. लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गाड़ी रवींद्र सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: अतीक के वकील खान सौलत हनीफ को रिमांड पर लेने की तैयारी, उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस करेगी पूछताछ

जानबूझकर कार की बोनट पर चढ़ा शख्स!

वहीं गाड़ी चला रहे आरोपी रामचंद कुमार ने कहा कि “मेरी कार ने उनकी कार को छुआ भी नहीं था, मैं गाड़ी चला रहा था जब वह जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर कूद गया. मैंने उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन उसने नहीं सुना. फिर मैंने अपनी कार रोकी और उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है?”

Rohit Rai

Recent Posts

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

5 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

8 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

18 minutes ago

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…

18 minutes ago

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

34 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

48 minutes ago