देश

आप कहते हैं कांग्रेस ने 91 बार गाली दी, लेकिन ये नहीं बताया कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi in Tumkur: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तुमकुरु में पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था. भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी.

तुमकुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है. कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है मतलब जो भी ये काम करते हैं उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रधानमंत्री कर्नाटक आते हैं, लेकिन सिर्फ अपनी बात करते हैं. पीएम मोदी बताइए, आपने पिछले 3 साल में कर्नाटक के लिए क्या किया और राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए क्या करेंगे? ये चुनाव आपके बारे में नहीं, कर्नाटक के भविष्य के बारे में है.”

ये भी पढ़ें: मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?- यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भड़के WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह

अजान की आवाज सुनकर राहुल गांधी ने रोका भाषण

कांग्रेस नेता ने कहा, “आप कहते हैं कांग्रेस ने आपको 91 बार गाली दी, लेकिन ये कभी नहीं कहते कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया?” वहीं राहुल गांधी ने तुमकुरु में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अज़ान की आवाज सुनकर अपने भाषण को रोका. इसके बाद जब अजान पूरी हो गई तब उन्होंने अपना भाषण शुरू किया.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका जवाब प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की एक चुनावी रैली में दिया था. मल्लिकार्जुन खरगे की ‘जहरीला सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस और उसके नेता अब तक 91 बार अलग-अलग तरह से उन्हें अपमानित कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लोग उनकी गालियों का वोटों से जवाब देंगे और वे (कांग्रेस नेता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जितना कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

31 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago