देश

सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi से कोई संबंध नहीं

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार पुलिस ने शनिवार को  एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान महेश पांडे के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पांडे ने अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसका किसी गिरोह से कोई संबंध नहीं है.

धमकी देने के पीछे का मकसद की जांच की जारी

28 अक्टूबर को पूर्णिया के सांसद ने दावा किया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को धमकी देने के बाद उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी  मिली है. पांडे की गिरफ्तारी के बारे में बात करते हुए पूर्णिया पुलिस अधीक्षक (SP) कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पुलिस द्वारा तकनीकी निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. SP शर्मा ने कहा, “आरोपी पांडे पहले प्रभावशाली लोगों के साथ काम कर चुका था. जब उसे पता चला कि पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है, तो उसने यह योजना बनाई और सांसद को जान से मारने की धमकी दी. पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने के पीछे का मकसद क्या है इसकी जांच की जा रही है.”

बिश्नोई के नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म कर दूंगा

पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल आरोपी पांडे ने सांसद को जान से मारने की धमकी देने के लिए किया था. पुलिस ने बताया कि पांडे ने क़ुबूल किया है कि उसने सांसद से वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया था और इसके लिए उसने UAE में रहने वाली अपनी साली के सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था. मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने एक्स पर घोषणा की थी कि “अगर कानून द्वारा अनुमति दी गई तो वह बिश्नोई के पूरे नेटवर्क को 24 घंटे के भीतर खत्म कर देंगे.” लॉरेंंस बिश्नोई गिरोह पर बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे होने का आरोप है.

अमित शाह से Z Category की सुरक्षा की अपील

धमकी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. उन्होंने लिखा था कि, उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी भरा फोन आया है. पत्र में उन्होंने अपनी ‘वाई’ श्रेणी (Y Category Security) की सुरक्षा को ‘जेड’ (Z Category Security) में अपग्रेड करने की मांग की. इसके अलावा सांसद ने बिहार भर में होने वाले सभी समारोहों में पुलिस एस्कॉर्ट की भी मांग की, उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर मेरी हत्या हुई, तो इसका दोष केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार पर भी आएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

9 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

56 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago