मनोरंजन

जब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रवीना टंडन और करिश्मा कपूर को खंभे से बांध कर छोड़ गए थे डायरेक्टर, फिर हुआ कुछ ऐसा

Raveena Tandon- Karishma Kapoor: कई फिल्मों की कहानियां पर्दे पर धमाल मचाने वाली होती हैं कि जो लोगों को बहुत पसंद आती हैं. कुछ उतने ही बेहतरीन उस फिल्म से जुड़े किस्से भी होते हैं. ऐसे में अगर आप कॉमेडी फिल्म देखने के शौकीन हैं तो आपने भी सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ जरूर देखी होगी. बॉलीवुड की ये कल्ट क्लासिक फिल्म कॉमेडी जोनर की सबसे सफर और यादगार फिल्मों में शामिल है. फिल्म जितनी बड़ी हिट रही थी उतने ही मजेदार किस्से इस फिल्म के सेट पर भी हुए थे. तो चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़े किस्से के बारे में.

करिश्मा ने बताया मजेदार किस्सा

साल 1994 में रिलीज हुई इस कल्ट क्लासिक फिल्म से जुड़ा एक किस्सा हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस दौर में 3-4 शिफ्ट में शूटिंग चलती थी. राल 9-10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक शूट होता रहता था. एक बार शूटिंग के दौरान मुझे और रवीना को डारयरेक्टर राजकुमार संतोषी ने खंभे से बांध दिया था और जब डिनर ब्रेक हुआ तब भी हमारी रस्सी नहीं खोली गई थी. हम खंभे में ही बंधे रह गए थे और हमने खोलने के लिए आवाज लगाई थी.”

बंधी रह गई करिश्मा और रवीना

वहीं रवीना टंडन ने भी बताया था कि करिश्मा और मेरी आपस में बातचीत नहीं होती थी. डायरेक्टर और बाकी लोगों ने हमें साथ लाने की कोशिश भी की थी. जब क्लाईमैक्स के एक सीन में हम दोनों खंभे से बंधे होते हैं उस समय डायरेक्टर ने आकर हमें अल्टीमेटम भी दिया था. उन्होंने कहा था कि जब तक ये दोनों आपस में बात नहीं करेंगी हम इनकी रस्सी नहीं खोलेंगे. उन्होंने क्रू मेंबर्स को भी कहा था कि जब तक ये दोनों आपस में बात न करें तब तक रस्सी नहीं खुलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: L&T चेयरमैन के 90 घंटे काम करने वाले बयान पर भड़कीं Deepika Padukone, बोलीं- ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों की…’

‘करिश्मा और मेरी कोई बातचीत नहीं होती थी’

रवीना ने आगे बताया था कि शूटिंग के दौरान चारों में से कोई भी एक-दूसरे से बात नहीं करता था, हम सभी के आपस में झगड़े चल रहे थे. उन्होंने बताया कि न तो आमिर और सलमान एक-दूसरे से बात करते थे और न करिश्मा और मेरी कोई बातचीत होती थी. इतना ही नहीं सलमान और राजकुमार संतोषी भी बातचीत नहीं होती थी. रवीना ने कहा था- हमें पता नहीं कि वो फिल्म कैसे बनी, लेकिन हां इससे ये जरूर समझ आता है कि हम सभी बहुत अच्छे एक्टर्स हैं.

रिलीज हुई तो रही फ्लॉप

बता दें कि ये फिल्म साल 1994 में रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन माउथ पब्लिसिटी के बाद टेलिविजन और डीवीडी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना पाने में कामयाब रही. अब ये क्लासिकल और लोगों की पसंद के मामले में हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

52 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago