देश

मंडी मस्जिद विवाद: ‘हिंदू एकता जिंदाबाद’ के नारे के साथ हिंदू संगठन फिर से सड़कों पर, कहा- हमें भरमा रही है ये सरकार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के राज्य सचिव कमल गौतम, देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक एवं स्थानीय हिंदूवादी नेता गोपाल कपूर व सहसंयोजक गगन बहल, सत्यदेवानंद सरस्वती और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रवि राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से मंडी शहर के सेरी चाननी पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग सहित वक्फ बोर्ड के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने चौहटा बाजार, मोती बाजार, सनातन धर्म सभा गली और जिला पोस्ट आफिस से दोबारा चौहटा बाजार होते हुए  नारेबाजी और हिंदूवादी गीतों के साथ प्रदर्शन को समाप्त किया‌.

प्रशासन और पुलिस को सरप्राइज देने की बात

वहीं हिंदू संगठनों के नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई अमल में ना लाई गई, तो आने वाले समय में प्रशासन और पुलिस को सरप्राइज दिया जाएगा. बता दें कि मंडी शहर के जेल रोड स्थित खसरा नंबर 1280 स्थित विवादित मस्जिद के कब्जे में बताया जा रहा है.

अवैध ढांचे को लेकर शिकायत

इस भूमि को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा प्रशासन के समक्ष कार्रवाई करने को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है. लेकिन, आज तक इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई अमल में लाई नहीं गई है. हिंदू जागरण मंच के राज्य सचिव कमल गौतम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा अवैध ढांचे बनाए गए हैं और मंडी शहर में देव स्थान की भूमि पर अवैध ढांचा तैयार कर दिया है.

हिंदू समुदाय को भरमाने का आरोप

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी मंडी में अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया गया था. लेकिन आज तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा, “सरकार की तरफ से हिंदू समुदाय को भरमाया जा रहा है . सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत आगे बढ़ रही है. हिंदू समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं. सरकार और प्रशासन यह ना सोचे कि हम यह सब कुछ भूल चुके हैं. अगर हमारे देवस्थानों को मुक्त नहीं किया गया, तो हम इससे ज्यादा व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे. ”

खसरा नंबर 1280 में देव स्थान

मंडी के स्थानीय हिंदूवादी नेता एवं देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक गोपाल कपूर ने कहा कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन देवस्थान शिवालय खसरा नंबर 1280 को एहले इस्लाम के कब्जे से मुक्त करवाने और खसरा नंबर 1280 में पुरातत्व विभाग के निरीक्षण में खुदाई करवाने के लिए किया गया है. खसरा नंबर 1280 में देव स्थान है.

उचित कार्रवाई की मांग

इसके साथ ही आंदोलन के मुखिया गोपाल कपूर के खिलाफ हुए मुकदमे को वापस लेने व उनका मोबाइल पुलिस से लेने के लिए भी यह प्रदर्शन किया गया. गोपाल कपूर ने कहा कि मंडी प्रशासन खसरा नंबर 1280 को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और उचित कार्रवाई अमल में लाए. वहीं प्रशासन को चेताते हुए उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं की मांग पर कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है, तो आने वाले समय में हिंदू खुद आकर देव स्थान को मुक्त कराएंगे.

यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: बुरहानपुर में धार्मिक चबूतरे को लेकर भिड़े दो समुदाय, इलाके में पुलिस बल तैनात

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

16 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

25 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago