Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: बुरहानपुर में धार्मिक चबूतरे को लेकर भिड़े दो समुदाय, इलाके में पुलिस बल तैनात, ड्रोन कैमरों से निगरानी

एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि गांव में शांति बहाल हो चुकी है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी. सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर (Burhanpur) जिले में लालबाग थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में सोमवार (18 नवंबर) को धार्मिक चबूतरे को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के चलते हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. इसके अलावा खंडवा और खरगोन से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है. जिला प्रशासन ने गांव में पूरी तरह शांति बनाए रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है.

एसपी ने क्या कहा

एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि “गांव में शांति बहाल हो चुकी है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी. सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है, जो हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. ड्रोन कैमरे से सभी पर नजर बनाकर रख रहे हैं. शीर्ष स्तर की तरफ से स्पष्ट निर्देश है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा, “हालांकि, राहत की बात यह है कि मौके पर स्थिति बिल्कुल काबू में है. कहीं पर किसी भी प्रकार की तनाव की स्थिति देखने को नहीं मिल रही है. 150 जवानों को तैनात किया गया है. सीसीटीवी कैमरों के जरिए उन सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन लोगों ने तनाव पैदा करने की कोशिश की. दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है. हमारी पूरी कोशिश है कि इस तरह की स्थिति देखने को न मिले.”

दोनों पक्षों से बातचीत जारी

एडीएम सपना जैन ने कहा कि “प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान करने का प्रयास कर रहा है. हालात एकदम नियंत्रण में हैं. दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. वहीं, समाधान के लिए दोनों पक्षों से बातचीत का सिलसिला जारी है. जल्द ही समाधान का रास्ता तैयार किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा ना हो.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital