Pakistani Cricketer Ahmed Shehzad
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाईब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे. हालांकि, पाकिस्तान में इस फैसले को लेकर असंतोष है. पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद ने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आईसीसी और पीसीबी पर सवाल उठाए हैं.
अहमद शहजाद ने यूट्यूबर नादिर अली के साथ बातचीत में कहा, “मैंने एक पॉडकास्ट में सुझाव दिया था कि सीमा पर एक स्टेडियम बनाया जाए. इसका एक गेट भारत की ओर और दूसरा गेट पाकिस्तान की ओर हो. दोनों देशों के खिलाड़ी अपने-अपने गेट से आकर खेलें.”
उन्होंने कहा कि यह विचार भी शायद भारत और बीसीसीआई के लिए स्वीकार्य नहीं होता.
पीसीबी ने मौका गंवाया
शहजाद ने कहा “पाकिस्तान के पास भारत की मेजबानी करने का सुनहरा मौका था. 2021 में सभी क्रिकेट बोर्डों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा. उन्होंने कहा कि आईसीसी अपने फैसले से पीछे नहीं हट सकती थी. लेकिन पीसीबी ने यह मौका गंवा दिया.”
अहमद शहजाद ने यह भी कहा कि अब भारतीय टीम का पाकिस्तान आना नामुमकिन है. उन्होंने कहा, “हमें यह मान लेना चाहिए कि भारत अब कभी पाकिस्तान नहीं आएगा. उन्हें यहां लाने का एकमात्र तरीका आईसीसी का टूर्नामेंट था, जिसे हम खो चुके हैं.”
शहजाद की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच बहस छिड़ गई है. जहां कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे व्यावहारिक नहीं मानते.
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाईब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…