लाइफस्टाइल

आपने कभी सोचा है आखिर क्यों जुकाम होने पर जोर से नहीं करना चाहिए नाक साफ? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

Blowing Nose Too Hard: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है. ऐसे में सर्दी-जुकाम होने का सिलसिला भी शरू हो जाता है. आपने गौर किया होगा कि जभी लोगों को सर्दी-जुकाम होता है तो वो जोर लगाकर नाक साफ करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे गलत तरीके से करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है?

ज्यादातर लोग नाक साफ करते समय बहुत जोर से दबाव डालते हैं जो न केवल नाक के अंदर के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है बल्कि कई गंभीर समस्याओं की वजह भी बन सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं इस समस्या को लेकर क्या है हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय?

जुकाम होने पर जोर से न करें नाक साफ?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपको सर्दी-जुकाम है और आप ज्यादा दबाव डालकर नाक साफ कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं इसे आपके नाक की न केवल नस फट सकती है बल्कि नाक के टिशू में चोट लगने की संभावना भी बढ़ सकती है जिससे सूजन जैसे नुकसान हो सकते हैं. इतना ही नहीं नाक के अंदर ज्यादा दवाब म्यूकस को साइनस तक धकेल सकता है जिससे संक्रमण और बढ़ जाता है. इस आदत के कारण चक्कर आना, नाक में फ्रैक्चर होना और यहां तक कि नाक के बाहरी हिस्से में दर्द भी हो सकता है.

क्या है हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय?

जुकाम में आमतौर पर लोग जोर से नाक साफ करते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स ऐसा करने की सलाह नहीं देते. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा जोर से नाक साफ करने पर कान चोटिल हो सकता है, कान में दर्द होने पर ऐसा बिल्कुल न करें. एकसाथ दोनों नाक साफ न करें, इससे दबाव बढ़ता है और इयर इंफेक्शन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एक नहीं 12 दिनों तक मनाया जाता है Christmas Day, जानिए हर दिन का धार्मिक महत्व और उनसे जुड़ी परंपराएं

नाक जोर से साफ करने के नुकसान

अगर आप सर्दी-जुकाम में अपनी नाक जोर से साफ करते हैं तो आपके नाक की नसे फट सकती है. इसके साथ ही नाजुक रक्त वाहिकाएं भी टूट सकती है. जिसके कारण नाक से खून आ सकता है.

कान का परदा फटना

अगर आप नाक को साफ करने के लिए ज्यादा दबाव डाल रहे हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि अधिक दबाव कान के ईयरड्रम तक पहुंच सकता है और इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है.

साइनस की समस्या

जोर से नाक साफ करने पर बलगम और हवा साइनस में जा सकती है, जिससे संक्रमण और समस्या बढ़ सकती है. साथ ही आपको काफी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है.

क्या है नाक साफ करने का सही तरीका?

  • अगर आप सर्दी-जुकाम में नाक साफ करते हैं तो उस पर ज्यादा दवाब न डाले और एक नाक को बंद करके दूसरे नाक से हवा निकालें और फिर सांस लें.
  • इसके अलावा नाक साफ करने के दौरान इसे जोर से न दबाएं और न ही खींचें.
  • साथ ही नाक साफ करने की आदत को सीमित करें, क्योंकि बार-बार नाक साफ करने से अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • नाक बंद होने पर भाप लेना एक सुरक्षित विकल्प है. यह बलगम को कम करने में मदद करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Gurugram: PG में मृत मिली एटा की 20 साल की लड़की, संदेह उसके लिव-इन-पार्टनर पर; मां ने लगाया हत्या का आरोप

Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…

12 minutes ago

शी-ट्रंप मुलाकात का लब्बोलुआब: भव्य स्वागत और सीजफायर के बीच कायम रहे पुराने मतभेद

वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…

41 minutes ago