मुस्लिम छात्रों ने कॉलेज में किया बुर्का डांस (फाइल फोटो)
Karnatka: कर्नाटक के मंगलुरु शहर के एक कॉलेज का बुर्का डांस (Burka Dance) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो मंगलुरू के वामनजूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के कुछ छात्रों का बताया जा रहा है. इस वीडियो में 4 छात्र बुर्का पहनकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं. बुर्का पहनकर डांस करना इन छात्रों को महंगा पड़ गया. क्योंकि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक्शन लेते हुए चारों छात्र को सस्पेंड कर दिया है.
कॉलेज मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया है कि मंच पर डांस करने वाले स्टूडेंट्स मुस्लिम कम्युनिटी से हैं. लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है. इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. ये डांस स्टूडेंट असोसिएशन के एक कार्यक्रम में हुआ था. हालांकि, ये डांस पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. इसलिए तुरंत एक्शन लिया गया और चारों छात्रों को सस्पेंड किया गया.
असल में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि फिल्मी सॉन्ग, मेरे होठों को..सीने से यार..चिपका ले फेविकोल से.. पर डांस हो रहा है. इस गाने पर बुर्का डांस को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध किया जा रहा है. इसमें 4 लड़के ग्रुप डांस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल में कांग्रेस की बैठक से पहले CM फेस पर घमासान, प्रतिभा सिंह ही नहीं ये 4 नेता भी हैं दावेदार
इसे लेकर सेंट जोसफ इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी की गई है. जिसमें लिखा गया है कि ये कार्यक्रम स्टूडेंट असोसिएशन का अनौपचारिक इवेंट था. जिसमें ये डांस लिस्टेड नहीं था. जिन लड़कों ने बुर्का डांस किया है वो मुस्लिम धर्म से ही हैं. उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है. कॉलेज ऐसे किसी भी काम को सपोर्ट नहीं करता है जो समुदायों के बीच किसी तरह से सौहार्द को नुकसान पहुंचाएं.
फिलहाल, इस मामले का पता नहीं चल पाया है कि इन छात्रों ने ऐसा क्यों किया और इनके ऐसा करने के पीछे की क्या वजह है. अभी मामले की जांच जारी है. छात्रों से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…